'राम रहीम ऑनलाइन क्या सिखा रहे हैं', टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने BJP के मेयर पर कसा तंज

'राम रहीम ऑनलाइन क्या सिखा रहे हैं', टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने BJP के मेयर पर कसा तंज

Ram Rahim Virtual Satsang:बलात्‍कार के आरोपी डेरा सच्‍चा के प्रमुख राम रहीम के ऑनलाइन सत्‍तसंग के बाद भाजपा विपक्ष के निशाने पर है। वहीं अब वर्चुअल सत्संग में कुख्यात डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को 'पिताजी' कहकर संबोधित करने के लिए करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता की टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने खिंचाई करते हुए ट्टीट किया है।

mahua

मोइत्रा ने ट्टीट करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है क्योंकि पार्टी के कई नेता बलात्कार के दोषी के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। करनाल की महापौर रेणु बाला गुप्ता, उप महापौर नवीन कुमार, और वरिष्ठ उप महापौर राजेश सग्गी भाजपा के वो नेता थे जो राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग में भाग लिया था।

रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल दिए जाने के बाद ऑललाइ संपन्‍न हुए इस सत्‍संग के बाद बवाल मचा हुआ है क्‍योंकि इसमें भाजपा के नेता भी पहुंचे थे । वहीं वर्चुअल सत्संग में बलात्‍कार के आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को 'पिताजी' कहकर संबोधित करने के लिए करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता की मोइत्रा ने खिंचाई की।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने लिखा करनाल के मेयर ने सजायाफ्ता बलात्कारी और हत्यारे राम रहीम को 'पिताजी' कहा, 'करनाल आओ और एक बार फिर 'स्वच्छता' का संदेश दो और हमें आशीर्वाद दो। भाजपा को चुनाव जीतने के लिए इस आदमी की जरूरत है? वह ऑनलाइन क्या पढ़ा रहा है? रेप कैसे करें? हत्या कैसे करें?

इससे पहले महुआ मोइत्रा ने भाजपा के नेताओं का इस बलात्‍कारी के सत्‍संग में शामिल होने पर तंज कसा था और लिखा था भाजपा 'बलात्कार दिवस' को राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर रही है? बलात्कार के दोषी राम रहीम को फिर से पैरोल मिली, मेजबान सत्संग में भाजपा हरियाणा के कई नेता शामिल हुए।"

मोइत्रा का ये बयान उस राम रहीम के सत्‍संग के बाद आया है जिसके उत्तरी राज्यों खासकर हरियाणा में अनुयायियों की बड़ी संख्‍या है। या द रहेइसी राम रहीम को 2 महिला शिष्यों के बलात्कार के लिए 20 साल की जेल हुई है। वो इन दिनों 40 दिनों के लिए पैरोल पर रिहा किया गया था। एक विवाद भी था कि राम रहीम की पैरोल हरियाणा में उपचुनाव से ठीक पहले दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+