डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड में क्या है PHR Address? काम से लेकर फायदे तक, जानें सब कुछ
नई दिल्ली, 29 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत की है जिसके तहत देश में रहने वाले सभी नागरिकों का हेल्थ कार्ड बनेगा। यह हेल्थ कार्ड एक डिजिटल पहचान पत्र होगा जिसमें संबंधित व्यक्ति से जुड़ी सारी जानकारी लिंक रहेगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब आपको इलाज के दौरान अस्पताल की पर्ची, रिपोर्ट और मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी फाइल में लेकर भागने से फुर्सत मिल जाएगी। बस डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड का नंबर बताइए और आपके डॉक्टर के सामने सारी जानकारी उपलब्ध होगी।

डिजिटल हेल्थ आईडी में दो महत्वपूर्ण चीजें हैं। पहला पीएचआर (पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड) एड्रेस और हेल्थ इन्फॉर्मेशन एक्सचेंज और कंसेंट मैनेजर (HIE-CM) है। ऐसे में सबसे पहले आपके मन में आता है कि आखिर ये पीएचआर एड्रेस क्या है।
क्या है पीएचआर एड्रेस?
पीएचआर एड्रेस एक स्वघोषित यूजर नेम है जिसे हेल्थ इन्फॉर्मेशन एक्सचेंज और कंसेंट मैनेजर में साइन इन करने की आवश्यकता होती है। डेटा शेयरिंग के सक्षम करने के लिए प्रत्येक हेल्थ आईडी कार्ड को एक कंसेंट मैनेजर से लिंक करने की जरूरत होती है। सभी हेल्थ आईडी कार्ड यूजर साइन अप के दौरान खुद पीएचआर एड्रेस बना कर सकते हैं।
स्वास्थ्य आईडी को पीएचआर एप्लिकेशन से जोड़ा जाता है ताकि यूजर स्वास्थ्य रिकॉर्ड तक एक्सेस कर सके और इसे दूसरे के साथ साझा कर सके और डेटा साझा करने के लिए सहमति प्रदान/निरस्त कर सके।
क्या हेल्थ डेटा के लिए अलग हेल्थ आईडी हो सकती है?
आपका हेल्थ डाटा संवेदनशील हो सकता है और कई बार आप अपने सारे मेडिकल रिकॉर्ड को अपने डॉक्टर के साथ साझा नहीं करना चाहें। इसे ऐसे समझिए आपका हाथ या पैर की कोई हड्डी टूटी हो और आप इलाज के लिए अस्पताल गए हों। अब यहां पर आप अपने डॉक्टर को सेक्सुअल हिस्ट्री के बारे में नहीं बताना चाहते हैं ऐसे में आप चाहें तो अलग से हेल्थ आईडी बना सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक "एबीडीएम यूजर्स को अलग-अलग हेल्थ आईडी के साथ डेटा के विभिन्न सेटों को जोड़ने से प्रतिबंधित नहीं करना चाहता है। उदाहरण के लिए यदि कोई उपयोगकर्ता अपने यौन इतिहास से संबंधित डेटा तक पहुंचने के लिए एक अलग स्वास्थ्य आईडी का उपयोग करना चाहता है, तो एबीडीएम इस तरह के उपयोग की अनुमति देगा। हालांकि बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए यह सलाह दी जाती है कि यूजर केवल एक हेल्थ आईडी बनाएं और उपयोग करें। सिंगल हेल्थ आईडी से आपकी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जानकारी होने से डॉक्टर आपके स्वास्थ्य को लेकर सही निर्णय ले सकता है।"
स्वास्थ्य आईडी डिलीट कर सकते हैं?
आप अपनी हेल्थ आईडी को हटा या फिर निष्क्रिय कर सकते हैं। वेबसाइट के मुताबिक एबीडीएम यूजर को स्वास्थ्य आईडी को स्थायी रूप से हटाने या फिर अस्थायी रूप से निष्क्रिय करने की अनुमति देता है। निष्क्रिय होने के बाद यूजर अपनी हेल्थ आईडी को फिर से एक्टिव कर सकते हैं।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications