क्‍या है कश्‍मीर और इंडियन आर्मी के लिए पाकिस्‍तान का 'यूनाइटेड जेहाद'

पाकिस्‍तान की एजेंसी आईएसआई ने कर दिया है भारत के खिलाफ यूनाइटेड जेहाद का ऐलान और कुपवाड़ा का आतंकी हमला, उसी जेहाद के तहत दिया गया अंजाम।

कुपवाड़ा। गुरुवार को एक बार फिर कुपवाड़ा में एक और आतंकी हमला हुआ है और एक बार फिर तीन सैनिक शहीद हो गए हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि हमले के पीछे पाकिस्‍तान में मौजूद आतंकी संगठन का हाथ है लेकिन आपको शायद यह नहीं मालूम होगा कि यह हमला पाकिस्‍तान की इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई के यूनाइटेड जेहाद एजेंडे की एक झलक भी है।

क्‍या है कश्‍मीर और इंडियन आर्मी के लिए पाकिस्‍तान का 'यूनाइटेड जेहाद'

जैश और लश्‍कर एक साथ

पाकिस्‍तान की एजेंसी आईएसआई ने भारत में जेहाद को फैलाने के लिए एक खतरनाक प्‍लान तैयार किया है। इस प्‍लान को यूनाइटेड जेहाद नाम दिया गया है और इसका मकसद भारत खासकर कि कश्‍मीर में तबाही मचाना है। आईएसआई ने इसके लिए लश्‍कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्‍मद से हाथ मिलाया है। आईएसआई के इस प्‍लान की पहली झलक कुपवाड़ा में देखने को मिली जब आर्मी कैंप पर एक फिदायीन आतंकी हमला हुआ और तीन सैनिक शहीद हो गए।आईएसआई इस एजेंडे को यह सुनिश्चित करने के लिए आगे बढ़ा रही है कि दोनों आतंकी संगठन कश्‍मीर को एक व्‍यक्तिगत एजेंडे के तौर पर लें और एक युद्ध की शुरुआत करें। यूनाइटेड जेहाद में इंटेलीजेंस साझा करना और एक कैंप में आतंकियों की ट्रेनिंग भी शामिल है। दोनों आतंकी संगठनों की विचारधारा एक ही है, ऐसे में आईएसआई का मानना है कि दोनों संगठनों को एक साथ मिलाना सर्वश्रेष्‍ठ रहेगा। यह पहली बार है कि दोनों संगठन एक साथ आ रहे हैं। इन दोनों संगठनों के एक साथ आने पर हथियारों की अदला-बदली शुरू हो गई है। दोनों ही संगठन एकसाथ मिलकर आतंकी हमले की साजिश्‍ रच रहे हैं।

इंडियन आर्मी का सिरदर्द दोगुना

जैश और लश्‍कर की ओर से हाल ही में एक ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया गया था। दोनों ही संगठन अब पीओके में एक ही लॉन्‍च पैड साझा कर रहे हैं। इंटेलीजेंस ब्‍यूरों की मानें तो हाल ही में दोनों संगठनों की ओर से एक रिक्रूटमेंट कैंप भी लगाया गया था। दोनों संगठनों का साथ आना इन्‍हें और मजबूत बनाएगा तो वहीं इनकी वजह से भारतीय सेना का सिरदर्द भी बढ़ जाएगा। जैश और लश्‍कर दोनों का हमला करने का तरीका एक ही जैसा है। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि इस बात का अंदेशा पिछले कुछ समय से थे। जिस समय जनरल राहील शरीफ पाकिस्‍तान सेना के मुखिया थे, उसी समय उन्‍होंने यह आइडिया दिया था। जुलाई 2016 में जहां बुरहान वानी की हत्‍या ने कश्‍मीर में एक बड़े संघर्ष को जन्‍म दिया। अब पाकिस्‍तान ने कश्‍मीर में एक और संघर्ष को बढ़ाने की तैयारी कर ली है और यूनाइटेड जेहाद उसी नए संघर्ष का नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+