NPS: रिटायरमेंट की चिंता अब खत्म! क्या है नेशनल पेंशन सिस्टम और कैसे दिलाएगा यह बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा
National Pension scheme (NPS): क्या आप चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद भी आपकी जेब में पैसों की कमी न हो?क्या आप सोचते हैं कि बुजुर्ग होने पर भी आत्मनिर्भर बना रहा जाए? तो ऐसे में नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) आपके भविष्य को सुरक्षित बनाने की एक भरोसेमंद सरकारी योजना है। यह एक ऐसी स्कीम है जिसे भारत सरकार का समर्थन प्राप्त है और इसे पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा संचालित किया जाता है।
इस योजना में आप अपनी कमाई का एक हिस्सा नियमित रूप से निवेश करते हैं, और जब आप रिटायर होते हैं, तब आपके पास एक अच्छा-खासा पेंशन फंड तैयार होता है। NPS आपको पूरी आजाजी देता है कि आप खुद तय करे कि आपका पैसा कहां और कैसे निवेश हो। आप अपनी मर्जी से पेंशन फंड मैनेजर चुन सकते हैं, और यह भी तय कर सकते हैं कि आपका पैसा इक्विटी (शेयर मार्केट), कॉरपोरेट बॉन्ड या सरकारी सिक्योरिटीज में कितना निवेश हो।

🔴 नेशनल पेंशन सिस्टम क्या है? (What is NPS)
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) भारत सरकार द्वारा संचालित एक योगदान आधारित रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है। यह योजना लोगों को उनके कामकाजी जीवन के दौरान नियमित बचत के लिए प्रोत्साहित करती है ताकि रिटायरमेंट के बाद उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल सके। इस योजना का संचालन पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा किया जाता है। यह एक लचीली योजना है जिसमें निवेश विकल्प और पेंशन फंड मैनेजर का चुनाव ग्राहक स्वयं कर सकते हैं। यह कम लागत वाली, पोर्टेबल और टैक्स फायदों से भरपूर योजना है।
🔴 NPS योजना का मुख्य उद्देश्य
🔹 रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना
🔹 सरकार द्वारा विनियमित एक सुरक्षित निवेश प्रणाली
🔹 नेशनल पेंशन सिस्टम ट्रस्ट द्वारा फंड और एसेट्स की निगरानी
🔹 प्रोफेशनल फंड मैनेजर द्वारा निवेश की बेहतर रणनीति
🔹 टैक्स में छूट और इक्विटी लिंक्ड निवेश का लाभ
🔹 पोर्टेबिलिटी और एम्प्लॉयर योगदान की सुविधा
🔴 NPS में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (Steps to Register for NPS Online)
1. eNPS पोर्टल पर जाएं
सबसे पहले eNPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जिसे पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा संचालित किया जाता है।
2. रजिस्ट्रेशन का तरीका चुनें
आपको दो विकल्प मिलेंगे-
🔹 आधार कार्ड के जरिए रजिस्टर करें
🔹 पैन कार्ड के जरिए रजिस्टर करें
🔹 अगर आप आधार का उपयोग कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है ताकि OTP के माध्यम से पुष्टि की जा सके।
🔹 अगर आप पैन कार्ड से रजिस्टर कर रहे हैं, तो हो सकता है कि आपको KYC सत्यापन के लिए किसी नजदीकी Point of Presence (POP) केंद्र पर जाना पड़े।
3. ऑनलाइन फॉर्म भरें
🔹 आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक अकाउंट डिटेल्स और नामांकन (Nominee) से जुड़ी जानकारी भरनी होगी।
🔹 पैन कार्ड से रजिस्ट्रेशन करने पर आपको पैन कार्ड, फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
🔹 आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन करने पर आपकी डिटेल्स और फोटो स्वतः सिस्टम में आ सकती है, लेकिन हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी फिर भी अपलोड करनी होगी।
4. प्रारंभिक योगदान करें
🔹 आपको एक निश्चित न्यूनतम राशि का ऑनलाइन भुगतान करना होगा:
🔹 ₹500 (टियर-I अकाउंट के लिए)
🔹 ₹1,000 (टियर-II अकाउंट के लिए)
5. रजिस्ट्रेशन पूरा करें
🔹 अगर आपने आधार का इस्तेमाल किया है, तो OTP अथवा eSign के जरिए रजिस्ट्रेशन पूरा किया जा सकता है।
🔹 अगर आपने पैन कार्ड का उपयोग किया है, तो आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म की प्रिंट कॉपी सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसी (CRA) को भेजनी होगी।
6. PRAN प्राप्त करें
🔹 रजिस्ट्रेशन और भुगतान पूरा होने के बाद आपको एक Permanent Retirement Account Number (PRAN) मिलेगा, जो आपका यूनिक NPS अकाउंट नंबर होगा।
7. पासवर्ड बनाएं
🔹 अब आपको अपने NPS अकाउंट को ऑनलाइन एक्सेस करने के लिए एक पासवर्ड सेट करना होगा। अब आप अपने NPS खाते को ऑनलाइन मैनेज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं!
🔴 ऑफलाइन खाता खोलने की प्रक्रिया (NPS Account Offline)
🔹 नजदीकी PoP (बैंक आदि) से फॉर्म लें
🔹 फॉर्म और KYC दस्तावेज जमा करें
🔹 ₹500/₹1000 की शुरुआती राशि जमा करें
🔹 आपको PRAN और पासवर्ड सहित एक वेलकम किट प्राप्त होगी
🔹 रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹400 है
🔴 NPS खाते के प्रकार
1. टियर-1 खाता
यह मुख्य पेंशन खाता है जो टैक्स लाभ प्रदान करता है। इसमें न्यूनतम ₹1,000 प्रति वर्ष का योगदान आवश्यक होता है।
- सेक्शन 80CCD (1) के तहत ₹1.5 लाख तक टैक्स डिडक्शन
- सेक्शन 80CCD (2) के तहत नियोक्ता योगदान पर अतिरिक्त लाभ
- सेक्शन 80CCD (1B) के तहत ₹50,000 की अतिरिक्त छूट
2. टियर-2 खाता
यह वैकल्पिक खाता है जो टैक्स छूट नहीं देता लेकिन इसमें धन जमा और निकासी की पूरी स्वतंत्रता होती है।
NPS में निवेश के विकल्प
- एक्टिव च्वाइस: निवेशक स्वयं एसेट एलोकेशन चुन सकते हैं।
- ऑटो च्वाइस : उम्र के अनुसार एसेट एलोकेशन स्वतः बदलता है:
- Aggressive (LC75): 75% इक्विटी
- मॉडरेट (LC50): 50% इक्विटी
- Conservative (LC25): 25% इक्विटी
🔴 NPS के लिए पात्रता (What is the NPS Scheme Eligibility)
व्यक्तिगत रूप से: 18 से 70 वर्ष की उम्र के सभी भारतीय नागरिक (NRI/OCI शामिल, PIO और HUF को छोड़कर)
कंपनियों के लिए:
- कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए NPS योजना लागू कर सकती हैं।
- नियोक्ता और कर्मचारी दोनों योगदान कर सकते हैं।
- विभिन्न मॉडल जैसे - वॉलंटरी, ऑप्ट-इन, ऑप्ट-आउट, मैंडेटरी आदि चुन सकते हैं।
🔴 NPS में टैक्स लाभ
सेक्शन 80CCD(1):
कर्मचारी: सैलरी का 10%
स्व-नियोजित: कुल आय का 20%
अधिकतम ₹1.5 लाख तक की छूट
सेक्शन 80CCD(2):
नियोक्ता योगदान पर अतिरिक्त छूट (₹7.5 लाख तक)
सेक्शन 80CCD(1B):
अतिरिक्त ₹50,000 की छूट (₹2 लाख कुल तक)
नेशनल पेंशन सिस्टम एक मजबूत और विश्वसनीय योजना है जो रिटायरमेंट के बाद आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करती है। टैक्स छूट, निवेश की स्वतंत्रता और सुरक्षित संचालन इसे भारत के सबसे भरोसेमंद पेंशन विकल्पों में से एक बनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications