विपक्ष के गठबंधन INDIA का हिंदी में क्या है अर्थ, लोकसभा चुनाव 2024 में NDA को देगा टक्कर
Opposition Alliance INDIA: लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को टक्कर देने के लिए विपक्षी पार्टियों ने बेंगलुरु में नया गठबंधन किया है। इस गठबंधन का नाम भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) रखा गया है। इसको अंग्रेजी में Indian National Developmental Inclusive Alliance कहते हैं।
लोकसभा चुनाव में INDIA का मुकाबला अब NDA से होगा। INDIA में कुल 26 पार्टियां शामिल हैं। वहीं, NDA में कुल 30 पार्टियां शामिल हैं। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में दोनों गठबंधन के बीच महामुकाबला होगा।

बता दें कि विपक्ष की बेंगलुरु में दो दिवसीय बैठक आज खत्म हुई। इस बैठक में सभी 26 विपक्षी पार्टियां शामिल हुईं। सभी विपक्षी पार्टियों ने सामूहिक रूप से इस गठबंधन को भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) नाम रखा।
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारे गठबंधन को भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन कहा जाएगा। इसके साथ ही विपक्ष की अगली बैठक अब मुंबई में होगी। बैठक के बाद सभी विपक्षी पार्टियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने सामूहिक संकल्प पत्र भी जारी किया है।
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इससे पहले एनडीए ने कभी कोई बैठक नहीं की। लेकिन विपक्ष की एकता को देख पीएम मोदी डर गए हैं। वे 30 दलों के साथ बैठक कर कर रहे हैं। मैंने भारत में इतनी पार्टियों के बारे में नहीं सुना है। हम यहां लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए एकत्र हुए हैं।
यह भी पढ़ें- विपक्षी गठबंधन INDIA से जुड़े 26 राजनीतिक दलों का संयुक्त प्रस्ताव जारी, जानें खास बातें












Click it and Unblock the Notifications