क्या होता है बिजली गिरना, बचने के लिए रखें इन बातों का खास ख्याल

नई दिल्ली। आकाशीय बिजली गिरने के कारण गुरुवार को यूपी-बिहार में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, अक्सर इस तरह की घटनाएं मानसून सीजन में सुनाई देती है, बिजली गिरने के कारण हर साल जान-माल का नुकसान होता है, यह एक प्राकृतिक आपदा है, जिसे रोका तो नहीं जा सकता है लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखकर हम खुद का और दूसरों का ख्याल रख सकते हैं और एक बड़े नुकसान से भी बच सकते हैं लेकिन यहां सबसे पहले ये जानना बहुत जरूरी है कि आखिर बिजली गिरना होता क्या है और ये घटना क्यों होती है।

आसमान से गिरने वाली बिजली को 'तड़ित' कहा जाता है

आसमान से गिरने वाली बिजली को 'तड़ित' कहा जाता है

दरअसल तीव्र आवाज के साथ आसमान से गिरने वाली बिजली को 'तड़ित' कहा जाता है, जब आसमान में बादलों के बीच टक्कर होती है तो एक विद्युत आवेश पैदा होता है, जिसकी तीव्रता बहुत ज्यादा होती है, इसमें सूर्य के प्रकाश से भी ज्यादा गर्मी और तेज होता है और जब यह धरती पर गिरती है तो इसमें तेज प्रकाश चमकता है, जिसे कि आकाशीय बिजली की संज्ञा दी जाती है, जो कि जहां गिरती हैं, वहां सबकुछ जलाकर राख कर देती हैं।

रखें इन बातों का खास ख्याल

रखें इन बातों का खास ख्याल

  • जब बहुत ज्यादा बारिश हो रही हो या बिजली कड़क रही हो तो आप अपने घर के बिजली उपकरणों को बंद कर दें।
  • आंधी आते ही आप अपने घरों के सभी इलेक्ट्रानिक उपकरणों के प्लगों को निकाल दें।
  • अगर आप कार में हैं तो अपने कार का रेडियो और एसी बंद कर दें।
  • मोबाइल से भी दूर रहें, लैपटॉप और कंप्यूटर को भी बंद कर दें।
एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखें

एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखें

  • खुले मैदान में जाएं लेकिन किसी पेड़ या बिल्डिंग के नीचे ना खड़ा रहें।
  • अपने हाथों को कानों पर रख लें, ताकि बिजली की तेज आवाज से आपके कान के पर्दे ना फटें।
  • अपनी दोनों एड़ियों को जोड़कर जमीन पर पर उकड़ू बैठ जाएं।
  • अगर आप साथ में कई लोग हैं तो एक साथ ना चलें बल्कि एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखें।
बिहार के 24 जिलों में सबसे ज्यादा 100 मौतें...

बिहार के 24 जिलों में सबसे ज्यादा 100 मौतें...

आपको बता दें कि बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और प. बंगाल में गुरुवार को बिजली गिरने से 135 लोगों की मौत हो गई। बिहार के 24 जिलों में सबसे ज्यादा 100 मौतें हुईं। उत्तर प्रदेश में 24, झारखंड में 8 और प. बंगाल में 3 लोगों बिजली गिरने के शिकार हुए हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारों राज्यों में हुई मौतों पर गहरा शोक प्रकट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+