क्या है Gleeden? जिस पर शादीशुदा लोग तलाश रहे 'प्यार', 30 लाख भारतीय एक्टिव, ये शहर सबसे आगे

Gleeden: भारतीय समाज में शादी को पवित्र बंधन माना जाता है। एक ऐसा रिश्ता जो विश्वास, जिम्मेदारी और समर्पण पर आधारित होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी समाज में 30 लाख से ज्यादा भारतीय ऐसे भी हैं, जो शादी के बाद नए रिश्तों की तलाश कर रहे हैं? ये बात साबित होती है एक अनोखे डेटिंग ऐप Gleeden के जरिए, जो खासतौर पर विवाहेतर डेटिंग (Extramarital dating) के लिए बनाया गया है।

What is Gleeden: ग्लीडेन (Gleeden) की शुरुआत भले ही भारत में नहीं हुई हो, लेकिन यह देश में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। फ्रांस में 2009 में लॉन्च हुए इस ऐप का मकसद उन लोगों को एक गुप्त और सुरक्षित प्लेटफॉर्म देना है जो अपनी शादी के बाहर किसी के साथ जुड़ना चाहते हैं। इस ऐप ने 2024 तक भारत में 30 लाख एक्टिव यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

Gleeden

ग्लीडेन (Gleeden) के भारतीय यूजर्स में 58% महिलाएं शामिल हैं, जो यह दर्शाता है कि अब महिलाएं भी अपनी पसंद और रिश्तों के मामले में खुलकर निर्णय लेने लगी हैं।

बेंगलुरु सबसे आगे, मेट्रो शहरों में हाई डिमांड

ग्लीडेन (Gleeden) के डेटा के मुताबिक बेंगलुरु 20% यूजर्स के साथ सबसे आगे है। इसके बाद मुंबई (19%), कोलकाता (18%) और दिल्ली (15%) का स्थान है। छोटे शहरों जैसे भोपाल, कोच्चि और वडोदरा में भी तेजी से यूजर्स की संख्या बढ़ रही है।

Gleeden में महिलाओं के लिए खास फीचर्स

ग्लीडेन (Gleeden) महिलाओं को फ्री मेंबरशिप देता है, ताकि वे बिना किसी दबाव के प्लेटफॉर्म का यूज कर सकें। यही वजह है कि 40% महिलाएं रोजाना इस ऐप पर लगभग 45 मिनट बिताती हैं।

ग्लीडेन (Gleeden) का भारत में बढ़ता प्रभाव

ग्लीडेन (Gleeden) के भारत में कंट्री मैनेजर सिबिल शिडेल का कहना है, "भारत हमारे लिए हमेशा से एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है। 30 लाख यूजर्स तक पहुँचना इस बात का संकेत है कि रिश्तों को लेकर भारतीय समाज की धारणा बदल रही है। खासकर महिलाएं अब अपने रिश्तों के मामले में अधिक सुरक्षा और स्वतंत्रता चाहती हैं।"

ये भी पढ़ें: 40 साल छोटी इस खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ रिलेशन में हैं 71 वर्षीय Govind Namdev? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच

कैसे करता है काम Gleeden?

ग्लीडेन एक गुप्त और सुरक्षित प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को उनकी पहचान छिपाने का विकल्प देता है। यह ऐप उन लोगों को जोड़ता है जो शादीशुदा हैं, लेकिन नए साथी की तलाश में हैं। यह विवाहित लोगों को बिना किसी सामाजिक दबाव के नए रिश्ते तलाशने का मौका देता है।

भविष्य में क्या है Gleeden की योजना?

ग्लीडेन अपनी लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए नई सुविधाओं और नए शहरों में विस्तार की योजना बना रहा है। इसकी कोशिश है कि 2025 तक भारतीय यूजर्स की संख्या 50 लाख तक पहुंच जाए।

ये भी पढ़ें: क्या शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ था रिंकू सिंह का अफेयर? क्रिकेटर ने की UP की सांसद से सगाई

बड़ा सवाल: क्या बदल रहा है समाज?

ग्लीडेन की बढ़ती लोकप्रियता यह दर्शाती है कि भारतीय समाज में रिश्तों को लेकर सोच धीरे-धीरे बदल रही है। शादी जैसे बंधन में भी अब लोग अपनी भावनाओं और इच्छाओं को व्यक्त करने के लिए अधिक स्वतंत्रता चाहते हैं। हालांकि ग्लीडेन पर बढ़ती दिलचस्पी एक बड़ा सवाल खड़ा करती है और वो ये कि क्या यह प्लेटफॉर्म रिश्तों के बदलते नजरिए का प्रतीक है या फिर सामाजिक और नैतिक मूल्यों के लिए एक चुनौती? आपका नजरिया चाहे जो भी हो, एक बात साफ है कि ग्लीडेन ने भारत में रिश्तों के बारे में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+