What is Akashtir: क्या है भारत का देसी 'आयरन डोम' आकाशतीर? जिससे कांपे पाकिस्तान, कैसे करता है काम?
What is Akashteer: पाकिस्तान ने जब भारत पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की हिमाकत की, तो उसे जवाब मिला... आकाशतीर से। ये कोई साधारण डिफेंस सिस्टम नहीं, बल्कि भारत का अपना देसी, पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस 'आयरन डोम' है, जिसने पाकिस्तान के 26 से ज़्यादा हमलों को हवा में ही ध्वस्त कर दिया।
भारत ने अपनी नई वायु रक्षा प्रणाली लॉन्च की है, जो अब देश का स्वदेशी 'आयरन डोम' बन चुकी है। आइए जानते हैं - आकाशतीर क्या है, ये कैसे काम करता है और पाकिस्तान जैसे दुश्मनों के लिए ये क्यों बना है खतरे की घंटी...

What is Akashteer: क्या है आकाशतीर?
आकाशतीर एक हाई-टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)-चालित वायु रक्षा प्रणाली है। इसे DRDO, ISRO और BEL ने मिलकर बनाया है। इसका काम है - दुश्मन के ड्रोन्स, मिसाइलों और UAVs को रियल टाइम में ट्रैक करना और उन्हें खत्म करना। ये एक तरह से भारत का जवाब है इजराइल की 'आयरन डोम' तकनीक को, लेकिन इससे भी ज्यादा आधुनिक और स्वदेशी। ये सिस्टम न तो किसी विदेशी सैटेलाइट पर निर्भर करता है, और न ही किसी बाहरी मदद पर। पूरी तरह से भारत में ही बना है और पाकिस्तान की HQ-9/HQ-16 सिस्टम की हवा निकाल दी है।
कैसे करता है काम?
आकाशतीर रडार, सैटेलाइट और AI टेक्नोलॉजी को एक साथ जोड़ता है। जब दुश्मन का कोई विमान या ड्रोन भारतीय सीमा की ओर आता है, तो यह सिस्टम तुरंत अलर्ट हो जाता है। इसके बाद सेकंडों में फैसला होता है - हमला करना है या नहीं, कैसे करना है और किसे करना है।
इसका 'C4ISR' सिस्टम यानी कमांड, कंट्रोल, कम्युनिकेशन, कंप्यूटर, इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रीकॉन - सब कुछ एक जगह पर है। मतलब, ये सिस्टम खुद ही तय कर लेता है कि अगला कदम क्या होगा।
- 3D रडार और सैटेलाइट सिस्टम जो दुश्मन की हरकतों को पकड़ते हैं।
- AI सॉफ्टवेयर, जो तुरंत फैसला लेता है - कौन दुश्मन है, कहां से हमला आ रहा है।
- मिसाइल और ड्रोन सिस्टम, जो बिना समय गंवाए दुश्मन को जवाब देता है।

इसकी खासियत क्या है?
आकाशतीर बिना एक्टिव रडार सिग्नल भेजे दुश्मन को पहचान और खत्म कर सकता है। यानी दुश्मन को पता भी नहीं चलता और उसकी बर्बादी हो चुकी होती है।
डीडी न्यूज के मुताबिक - 'It sees faster, decides faster, kills faster than anything on Earth.' यानी यह दुनिया की किसी भी वायु रक्षा प्रणाली से ज़्यादा तेज़ी से देखता है, सोचता है और हमला करता है।
- आकाशतीर दुश्मन के ड्रोनों को बिना रडार सिग्नल दिए चुपचाप पकड़ सकता है।
- यह अपने ड्रोन स्क्वाड को खुद निर्देश देता है - कहां जाना है, किसे मारना है।
- यह मोबाइल सिस्टम है यानी इसे कहीं भी, कभी भी तैनात किया जा सकता है।
- इसमें कई सिस्टम एक साथ जुड़े होते हैं, जिससे मित्र सैनिकों पर गलती से हमला नहीं होता।
पाकिस्तान के लिए क्यों है सिरदर्द?
पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन भारत के सीमावर्ती इलाकों में घुसने की कोशिश करते रहे। लेकिन आकाशतीर की वजह से न केवल वे नाकाम रहे, बल्कि भारत ने उल्टा जवाबी कार्रवाई में कई पाक ठिकानों को तबाह कर दिया। अब पाकिस्तान को समझ में आ गया है कि आकाश में भी भारत अपराजेय हो चुका है।
पाकिस्तान के हमले पर कैसी दी प्रतिक्रिया?
8-9 मई की रात पाकिस्तान ने भारत पर कई ड्रोन और मिसाइल से हमला किया। लेकिन आकाशतीर ने एक भी हमले को सफल नहीं होने दिया। 26 ठिकानों को निशाना बनाया गया था, लेकिन भारत की ये तकनीक दीवार बन गई और एक भी बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
आकाशतीर सिर्फ एक डिफेंस सिस्टम नहीं, भारत की तकनीकी और रणनीतिक आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। अब भारत को किसी इज़रायली या अमेरिकी तकनीक की ज़रूरत नहीं - अपना देसी सिस्टम ही दुश्मनों को धूल चटाने के लिए काफी है। अब दुश्मन की हिम्मत नहीं कि वो आकाश में भी आंख उठाकर देख सके... क्योंकि सामने है - आकाशतीर!












Click it and Unblock the Notifications