Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Child Marriage Law: 'जिन लड़कियों की शादी हो गई उनका क्या होगा, कौन करेगा देखभाल?' ओवैसी का CM हिमंत पर हमला

असम सरकार ने साफ कहा है कि बाल विवाह कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में 4 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

Child Marriage Law: ओवैसी का CM हिमंत पर हमला
Photo Credit:

Asaduddin Owaisi on Himanta Biswa Sarma Child Marriage Law: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाल विवाह के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर करीब 4 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इसको लेकर राजनीति गरमा गई है। इस बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिन लड़कियों की शादी हो गई है उनका क्या होगा, उनकी देखभाल कौन करेगा? असम सरकार ने 4000 मामले दर्ज किए, वे नए स्कूल क्यों नहीं खोल रहे हैं? असम में भाजपा की सरकार मुसलमानों के प्रति पक्षपाती है। उन्होंने ऊपरी असम में भूमिहीन लोगों को जमीन दी लेकिन निचले असम में ऐसा नहीं किया।

वहीं, असम सरकार ने साफ कहा है कि बाल विवाह कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में 4 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। शुक्रवार शाम तक 2 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ओवैसी ने हिमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लड़कियों की शादी हो गई है उनका क्या होगा, उनकी देखभाल कौन करेगा?

Recommended Video

    Asaduddin Owaisi ने पूछा- Modi पर BBC Documentary बैन, क्या गोडसे की पिक्चर होगी Ban। वनइंडिया हिंदी

    सीएम बिस्वा सरमा ने लिखा कि "बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वर्तमान में राज्यव्यापी गिरफ्तारी चल रही है। अब तक करीब 2 हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।" सीएम हिमंत बिस्‍वा ने कहा कि मैंने असम पुलिस से महिलाओं पर होने वाले अक्षम्य और जघन्य अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की भावना के साथ काम करने को कहा है। इसके साथ ही उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि इस अभियान से असम राज्य में बाल विवाह पर लगाम लग जाएगी।

    ओवैसी ने हिमंत बिस्वा सरमा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 6 वर्षों में कई स्कूल नहीं खोले हैं। बस मदरसा ध्वस्त कर रही है। यही उनकी विफलता है। कहा कि आप पतियों को जेल भेज रहे हैं तो उनके परिवारों की देखभाल कौन करेंगे। क्या राज्य सरकार उनकी भलाई करेगी?

    यह भी पढ़ें- BBC Documetary Row: असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी को दी चुनौती, क्या गोडसे की फिल्म बैन करेंगे?

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+