BBC Documetary Row: असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी को दी चुनौती, क्या गोडसे की फिल्म बैन करेंगे?

बीबीसी की डॉक्युमेंट्री पर बैन लगने के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए चुनौती दी है कि क्या वह गोडसे की फिल्म पर भी बैन लगाएंगे।

owais

BBC Documetary Row: एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। जिस तरह से केंद्र सरकार ने बीबीसी की डॉक्युमेंट्री को प्रतिबंधि किया है उसको लेकर ओवैसी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा अगर महात्मा गांधी की हत्या करने वाले गोडसे पर कोई फिल्म बनती है तो क्या आप उसे भी प्रतिबंधित कर देंगे। ओवैसी ने कहा कि मोदी सरकार ने बीबीसी के इंटरव्यू को ट्विटर और यूट्यूब पर भारत में बैन कर दिया है। हम मोदी से पूछते हैं कि क्या धरती के बाहर से या आसमान से किसी ने गुजरात दंगे में लोगों को मारा है।

यही नहीं ओवैसी ने कहा कि भाजपा ने इस कार्यक्रम को प्रतिबंधित कर दिया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेताओं से पूछता हूं आपकी महात्मा गांधी की हत्या करने वाले गोडसे पर क्या राया है। अब गोडसे पर भी एक फिल्म है। क्या प्रधानमंत्री गोडसे पर बनी इस फिल्म पर भी प्रतिबंध लगाएंगे। मैं भाजपा को चुनौती देता हूं कि वह इस फिल्म को बैन करें। दिल्ली में जी20 के पोस्टर लगे हैं, जिसमे लिखा है जी20 लोकतंत्र की जननी। लेकिन यूट्यूब पर डॉक्युमेंट्री पर बैन लगा दिया गया है। गोडसे और सावरकर के बीच अलग ही तरह का प्यार था। हम पीएम मोदी से मांग करते हैं कि वह 30 जनवरी से पहलो गोडसे पर बनी फिल्म पर बैन लगाएं।

बीबीसी डॉक्युमेंट्री में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गुजरात दंगों को लेकर हमला किया गया है उसपर लगातार विवाद हो रहा है। विपक्षी दल भी इस डॉक्युमेंट्री को लेकर पीएम मोदी को घेर रहे हैं। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि मै दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में इसलिए नहीं चुनी गई थी कि डॉक्युमेंट्री पर बैन लगाया जाए। यह शर्मनाक है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का राजा इतना असुरक्षित है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इन टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोगों से और क्या ही उम्मीद की जा सकती है। बीबीसी की डॉक्युमेंट्री के खिलाफ ब्रिटेन के सांसद ने भी सवाल खड़ा किया है और इसे प्रोपेगेंडा करार दिया है। ब्रिटेन के सांसद करन बिलमोरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि वह इस धरती पर सबसे ताकतवर व्यक्तियों में से एक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+