एक और सर्जिकल स्ट्राइक पर क्या बोले राहुल गांधी
नई दिल्ली। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद अब भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। भारतीय वायुसेना के विमानों ने नियंत्रण रेखा को पार कर पीओके में आतंकी ठिकानों पर 1000 किलो बम गिराए और आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलवामा आतंकी हमले के 12 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने पाक के खिलाफ बड़ा कदम उठाया। न्यूज एजेंसी एनएनआई के मुताबिक आज तड़के वायुसेना के मिराज विमानों ने पाक अधिकृत कश्मीर के बालाकोट और चकोटी में जबर्दस्त बमबारी कर आतंकियों के ठिकाने तबाह कर दिया। माना जा रहा है कि इस बमबारी में 200 से 300 आतंकी मारे गए हैं।

राहुल गांधी का सलाम
इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद विमान भारतीय सीमा में सुरक्षित लौट आए। इस सर्जिकल स्ट्राइक 2 में भारतीय लड़ाकू विमानों ने 21 मिनट कर पीओके में आतंकियों के कैंपों पर बमबारी की। इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर भारतीय वायुसेना को सैल्यूट किया और लिखा I salute the pilots of the IAF. लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पुलवामा में मारे गए शहीद जवानों के कुर्बानी का बदला ले लिया।

जब पाक गिन रहा था भीख में मिले पैसे, तब अंदर तक जाकर बरसाए बम
राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस नेताओं ने भी ट्वीट किया। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनुसिंघवी ने कहा है कि जब पाकिस्तान सऊदी और चीन से मिले भीख गिनने में बिजी था तो भारतीय वायुसेना ने उसके अंदर घुकर बम बरसाए। भारतीय वायुसेना ने आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने लिखा कि बालाकोट जो कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) से काफी दूर है।अगर आईएएफ इतने अंदर तक घुसी और बिना किसी नुकसान के तो यह एक बेहद सफल अभियान है।

दिख रही है पाकिस्तान की घबराहट
उन्होंने आगे लिखा कि बालाकोट में भारतीय वायु सेना के हमलों के बारे में अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन पाकिस्तान की घबराहट देखकर ऐसा लगता है कि कुछ बड़ा हुआ है। इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 विमानों ने पीओके में एक हजार किलो के बम बरसाएं हैं।












Click it and Unblock the Notifications