'अगर ममता बनर्जी को छुआ, तो जल उठेगा पूरा बंगाल'
कोलकाता। शारदा चिटफंड घोटाले की आंच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी तक भी पहुंच रही है जिसके कारण इस समय उनकी पार्टी के नेता बुरी तरह से बौखलाए हुए हैं। इसलिए वो ऊंट-पटांग बयानबाजी करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।

ऐसे ही तृणमूल के सांसद इदरीस अली ने सरेआम सीबीआई को धमकी दी है कि अगर सीबीआई ने ममता बैनर्जी को इस घोटाले में फर्जी रूप से फंसाने की और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की तो यह उनके लिए अच्छा नहीं होगा क्योंकि ममता को छूने का मतलब पूरे बंगाल को आग लगाना है। सांसद ने ममता बैनर्जी को अग्निकन्या कहकर संबोधित किया इसलिए अगर ममता बैनर्जी को किसी ने भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो यकीनन बंगाल में आग लग जायेगी जिसमें काफी लोग झुलस जायेंगे।
'ममता दीदी अग्निकन्या, हाथ लगाया तो झुलस जाओगे'
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री मदन मित्रा और पार्टी के दो सांसद, कुणाल घोष और श्रृंजॉय बोस को करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाले में सीबीआई पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
मदन मित्रा और पार्टी के दो सांसद, कुणाल घोष और श्रृंजॉय बोस जेल में
यही नहीं केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को शारदा चिट फंड घोटाला मामले में शारदा समूह की कंपनियों के खिलाफ दो नए मामले भी दर्ज किए है। सीबीआई की अपराध शाखा के एक विशेष जांच दल ने कोलकाता में शारदा समूह और उसके अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुदिप्त सेन के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी के आरोप में दो नए मामले दर्ज किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications