Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

West Bengal SP Transfer: बंगाल में 13 जिलों के SP बदले गए, किन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

West Bengal Election 2026 (West Bengal SP Transfer) : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 13 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला कर दिया है।

आयोग ने 17 मार्च को जारी आदेश में साफ कहा है कि विधानसभा चुनाव की निष्पक्ष तैयारी को देखते हुए इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां तुरंत संभालनी होंगी। इससे पहले 16 मार्च को भी छह अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से नई पोस्टिंग जॉइन करें और 18 मार्च सुबह 11 बजे तक इसकी रिपोर्ट भेजी जाए।

Election Commission of India changes the SPs of 13 districts in West Bengal

किन जिलों में बदले गए SP और कौन हैं अधिकारी? (SP Transfers in West Bengal Districts)

चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक बंगाल के कई अहम जिलों में पुलिस नेतृत्व बदला गया है। माना जा रहा है कि यह कदम चुनाव के दौरान निष्पक्ष कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

क्रम संख्या अधिकारी का नाम नई पोस्टिंग
1 पुष्पा (IPS 2012) SP, बारासात पुलिस जिला
2 जसप्रीत सिंह (IPS 2016) SP, कूचबिहार
3 सूर्य प्रताप यादव (IPS 2011) SP, बीरभूम
4 राकेश सिंह (SPS 2014) SP, इस्लामपुर पुलिस जिला
5 कुमार सनी राज (IPS 2017) SP, हुगली ग्रामीण
6 इशानी पाल (IPS 2013) SP, डायमंड हार्बर पुलिस जिला
7 सचिन (IPS 2013) SP, मुर्शिदाबाद पुलिस जिला
8 अलकनंदा भवाल (IPS 2017) SP, बसीरहाट पुलिस जिला
9 अनुपम सिंह (IPS 2015) SP, मालदा
10 अंग्शुमान साहा (IPS 2012) SP, पूर्व मेदिनीपुर
11 येलवाड श्रीकांत जगन्नाथराव (IPS 2015) DC, सेंट्रल डिविजन कोलकाता
12 सुरिंदर सिंह (IPS 2016) SP, जंगीपुर
13 पापिया सुल्ताना (SPS 2015) SP, पश्चिम मेदिनीपुर

Bengal: कौन हैं बंगाल के नए DGP सिद्धनाथ गुप्ता, पुलिस कमिश्नर अजय नंद? 6 अफसल बदले, आचार संहिता पर भी सख्ती
Bengal: कौन हैं बंगाल के नए DGP सिद्धनाथ गुप्ता, पुलिस कमिश्नर अजय नंद? 6 अफसल बदले, आचार संहिता पर भी सख्ती

केरलम में भी बदले गए अफसर

केवल पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि केरलम (केरल का बदला हुआ नाम) में भी चुनावी तैयारियों के बीच प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। यहां 2 IPS और 3 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।

नारायणन (IPS-2011) को कोझिकोड का डिस्ट्रिक्ट पुलिस चीफ बनाया जाएगा। वहीं थॉमसन जोस को त्रिशूर में DIG रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह इनबासेखर को अलापुझा का डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर-कम-DEO बनाया गया है। वंदना एस KAS को कन्नूर जिले में रेवेन्यू डिविजनल ऑफिसर और सचिन कृष्ण KAS को कन्नूर में डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार जनरल-कम-RO की जिम्मेदारी दी गई है।

Bengal Chunav BJP LIST: भाजपा की 144 सीटों की लिस्ट का डिकोड, टिकट पाने वाली 11 महिलाएं कौन? कितने वकील-डॉक्टर
Bengal Chunav BJP LIST: भाजपा की 144 सीटों की लिस्ट का डिकोड, टिकट पाने वाली 11 महिलाएं कौन? कितने वकील-डॉक्टर

पांच राज्यों में कब होंगे चुनाव (Election Schedule in Five States)

  • विधानसभा चुनाव को लेकर भी तस्वीर साफ हो चुकी है। असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव होने हैं।
  • पश्चिम बंगाल में मतदान दो चरणों में होगा। पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग होगी।
  • केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। इन पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

बंगाल में सियासी मुकाबला भी दिलचस्प (Political Battle in Bengal)

  • पश्चिम बंगाल में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। मुख्यमंत्री Mamata Banerjee के सामने भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) की सीधी चुनौती है।
  • भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से उम्मीदवार बनाया है। खास बात यह है कि ये दोनों सीटें ममता बनर्जी के राजनीतिक गढ़ मानी जाती हैं।
  • इसी बीच भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 144 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है। वहीं केरल में 140 में से 47 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी ने राज्य अध्यक्ष Rajeev Chandrasekhar को नेमोम सीट से मैदान में उतारा है।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+