CAA के विरोध के बीच पश्चिम बंगाल के मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी को बांग्लादेश ने नहीं दिया वीजा

नई दिल्ली- पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार में मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी को बांग्लादेश ने वीजा देने से इनकार कर दिया है। ममता सरकार के प्रभावशाली मुस्लिम चेहरे सिद्दीकुल्लाह चौधरी का कहना है कि उन्होंने 10 दिन पहले ही वीजा के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अब हमसे कह दिया गया कि आपको वीजा नहीं दिया जा रहा है।

West Bengal minister Siddiqullah Chowdhury has not get Bangladesh visa

सिद्दीकुल्लाह चौधरी के मुताबिक,"मैंने बांग्लादेश की वीजा के लिए 10 दिन पहले आवेदन दिया था। मेरा टिकट भी बुक हो चुका था। लेकिन, आज मुझे बताया गया कि वीजा देने से मना कर दिया गया है। वीजा नहीं देने का कोई कारण नहीं बताया गया है।" चौधरी का दावा है कि उन्होंने वीजा से संबंधित सारी प्रक्रियाएं पूरी की थीं, फिर भी आखिरी वक्त में उनका निवेदन ठुकरा दिया गया है।

चौधरी 26 दिसंबर को बांग्लादेश जाना चाहते थे। जानकारी के मुताबिक उनका दावा है कि इस यात्रा के लिए उन्हें गृहमंत्रालय से एनओसी भी मिल चुका था। खबरों के मुताबिक वे एक मदरसे के शताब्दी समारोह के सिलसिले में बांग्लादेश के सिलहट जाने वाले थे और 31 दिसंबर को उन्हें वापस भी लौटना था।

आपको बता दें कि सिद्दीकुल्लाह चौधरी जमीयत उलेमा-ए-हिंद के पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष भी हैं और ममता सरकार में पुस्तकालय मंत्री भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+