पश्चिम बंगाल: TMC वार्ड अध्यक्ष की हत्या मामले की होगी CID जांच, परिवार से मिलीं CM ममता बनर्जी

नई दिल्ली। पश्चिमश्चिम बंगाल में एक टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने CID जांच के आदेश दिए हैं। घटना के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घर पहुंच कर परिवार से मुलाकात की है। बता दें कि मंगलवार शाम को प बंगाल में दम-दम नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 6 के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कुंडू की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

West Bengal: Mamata Banerjee visited residence of Nirmal Kundu, case handed over CID

बता दें कि इस घटना को तीन बाइक सवार हमलावरों ने अंजाम दिया है। हमलावरों ने उनके सिर में प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मार कर फरार हो गए। गोली लगने के बाद कार्यकर्ता को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। जिसके आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।

उत्तरी कोलकाता के निमता में मंगलवार शाम 7:30 बजे निर्मल कुंडू एक चाय की दुकान पर स्थानीय लोगों से बात कर रहे थे, तब बाइक सवार युवक ने उन पर फायरिंग की पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ समय ले लगातार राजनीतिक हिंसा के मामले सामने आए हैं। इस मामले में टीएमसी और बीजेपी फिर आमने सामने हैं। क्योंकि टीएमसी आरोप लगा रहा है कि इस घटना के पीछे बीजेपी का हाथ हैं।

इससे पहले पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्यजीत बिस्वास की हत्या हो गई थी और इस मामले में भाजपा नेता मुकुल राय समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या हुई थी।

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+