पश्चिम बंगाल: 16,500 शिक्षकों की भर्ती करेगी ममता सरकार, तीन पुलिस बटालियन भी किए जाएंगे गठित
पश्चिम बंगाल: 16,500 शिक्षकों को नियुक्ति देगी ममता सरकार, तीन पुलिस बटालियन गठित करने का ऐलान
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल सरकार राज्य के स्कूलों में 16,500 शिक्षकों को नियुक्ति देगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्कूलों में रिक्तों पदों को भरे जाने का ऐलान किया है। ममता बनर्जी ने राज्य शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि कोविड की स्थिति में ढील मिलने के बाद ऑफ लाइन इंटरव्यू आयोजित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए और भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाए। इसके अलावा ममता सरकार तीन पुलिस बटालियन का गठन भी करने जा रही है। सचिवालय में बुधवार को कैबिनेट की बैठक में ये फैसले हुए हैं। पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भर्तियों पर ध्यान दे रही हैं।

कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि स्कूलों में लगभग 16,500 रिक्त पद हैं। वहीं करीब 20,000 छात्रों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) परीक्षा उत्तीर्ण की है। कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि कोविड-19 की स्थिति में ढील के बाद अगले महीने से भर्ती की जाएगी। ममता बनर्जी ने कहा कि कोरोना का असर कम होते ही दिसंबर या जनवरी में सबसे पहले 16,500 पदों पर नियुक्तियां होगी और उसके बाद बाक़ी 3,500 उम्मीदवारों को विभिन्न चरण में नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
बैठक में बंगाल पुलिस में तीन नई बटालियन गठित करने का भी निर्णय हुआ है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उत्तर बंगाल, कूचबिहार, जंगलमहल के लोगों की वर्षों की मांग को पूरा करते हुए तीन नई बटालियन का गठन करने का फैसला किया गया है। हर बटालियन में एक-एक हजार जवानों की नियुक्ति होगी। कूचबिहार में नारायणी बटालियन, दार्जिलिंग में गोरखा बटालियन और जंगलमहल क्षेत्र में जंगलमहल बटालियन का गठन किया जायेगा। नारायणी बटालियन में कूचबिहार व नक्सलबाड़ी, गोरखा बटालियन में दार्जिलिंग, जंगलमहल बटालियन में बांकुड़ा, पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम के युवाओं को भर्ती लिया जायेगा। 31 जनवरी तक तीनों बटालियन के गठन का कार्य पूरा किया जाएगा।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications