लोकसभा चुनाव 2019: जानिए देश के तीसरे सबसे बड़े राज्य पश्चिम बंगाल का चुनाव कार्यक्रम
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने लोकसभा की सभी सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पूरे देश में सात चरणों के अंतर्गत चुनाव कराया जाएगा। पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग सातों चरणों में मतदान कराएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि इस बार नतीजें 23 मई को आएंगे, जबकि आचारसंहिता आज से ही लागू होगी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने चरणों के आधार पर किस राज्य की कितनी सीटों पर कब चुनाव होना है इसकी भी जानकारी दी। पश्चिम बंगाल की 42 सीटों पर सात चरणों में मतदान काराया जाएगा।

| चरण | सीटें | मतदान की तारीख | परिणाम की तारीख |
| 1 | 2 | 11 अप्रैल | 23 मई |
| 2 | 3 | 18 अप्रैल | 23 मई |
| 3 | 5 | 23 अप्रैल | 23 मई |
| 4 | 8 | 29 अप्रैल | 23 मई |
| 5 | 7 | 6 मई | 23 मई |
| 6 | 8 | 12 मई | 23 मई |
| 7 | 9 | 19 मई | 23 मई |
बता दें कि पश्चिम बंगाल में वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी को 34, बीजेपी 2, सीपीएम 2 और कांग्रेस को 4 सीटें मिली थीं। इस बार बीजेपी की नजरें पश्चिम बंगाल पर टिकीं हुई हैं। बीजेपी पश्चिम बंगाल से अधिक से अधिक सीटें जीतकर यूपी की भरपाई करना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications