आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश का संदिग्ध कोलकाता से गिरफ्तार
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मोहम्मद अबुल कासिम नाम के इस शख्स को कनाल ईस्ट रोड इलाके से गिरफ्तार किया। अदालत ने कासिम को 16 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

एसटीएफ ने बताया कि एक सूचना के आधार पर 22 साल के मोहम्मद अब्दुल कासिम को गिरफ्तार किया है। कासिम को बर्दवान जिले के मंगलकोटे पुलिस थाना क्षेत्र के दुरमुट गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस का दावा है कि उसके पास से पुलिस को कई संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। कासिम के बारे में ज्यादा जानकारी अभी पुलिस की ओर से नहीं दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications