Bengal Train Accident: बंगाल ट्रेन हादसे के बाद उठी रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग, अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा?
Kanchanjunga Express Train Accident News: बंगाल में भीषण ट्रेन हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25-30 लोग घायल हैं। 17 जून को पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास एक मालगाड़ी सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कंचनजंगा एक्सप्रेस की बोगी हवा में लटक गई। ट्रेन के कम से कम दो पिछले डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना आज सुबह करीब 8:45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन से आगे कटिहार रेल मंडल के रंगापानी इलाके में हुई।

रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रेन हादसे के बाद सोशल मीडिया पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को घेरा जा रहा है। लोग अश्विनी वैष्णव से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। लोग जमकर केंद्र सरकार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को खरी-खोटी सुना रहे हैं। कई लोग रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर #TrainAccident ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स अश्विनी वैष्णव को टैग कर के तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।
Recommended Video
लोग लगातार ये सवाल कर रहे हैं कि क्या रेल मंत्री इस हादसे की जिम्मेदारी लेंगे और इस्तीफा देंगे?
इसी बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राहत कार्य के बारे में जानकारी दी है।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा,"एनएफआर क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ निकट समन्वय में काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।"
अश्विनी वैष्णव के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भी लोगों का गुस्सा फुट रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स उनसे पूछ रहे हैं कि उन्होंने (रेल मंत्री) ने बालासोर घटना के बाद सुधार के लिए क्या किया? लोग इस दौर को रेलवे का सबसे बुरा वक्त भी बता रहे हैं।
हादसे में 5 की मौत, कई घायल
बता दें, पश्चिम बंगाल से एक भीषण ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है। कोलकाता सियालदह रेलवे स्टेशन से अगरतला रेलवे स्टेशन तक जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसा पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में हुआ। जहां न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास पटरी पर खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस में एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई है और करीब 60 घायल हो गए हैं। घायलों की स्थिति गंभीर है। हादसा तब हुआ जब एक मालगाड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकरा गई।"












Click it and Unblock the Notifications