पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एमके नारायणन का इस्तीफा, हेलीकाॅप्टर घोटाले में हुई थी पूछताछ

राज्यपाल एमके नारायणन ने पद से इस्तीफा दे दिया। सीबीआई ने बीते दिनों अगस्ता वेस्टलैंड के साथ 3,600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी हेलीकाप्टर सौदे में रिश्वत के आरोपों में अपनी जांच के सिलसिले में एमके नारायणन से पूछताछ की थी।
पढ़ें- कार बम का खतरा
इससे पहले, राज्यपाल एमके नारायणन ने इस्तीफे को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा था कि जब मैं इस्तीफा दूंगा मैं आपको जानकारी दूंगा। वह इंडियन म्यूजियम के एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे, जहां वह बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के अध्यक्ष हैं।
म्यूजियम का उनका क्या यह अंतिम दौरा है, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि अंतिम क्यों? मैं आता रहूंगा। हालांकि कई भाजपा नेता इसे उनकी सीबीआई जांच से डर का हवाला भी दे रहे हैं पर राजनीति के जानकार इसे मोदी सरकार में नई व्यवस्था का आगाज और पुराने सिपाहियों की विदाई मान रही है।












Click it and Unblock the Notifications