पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार वह मलेरिया से संक्रमित हैं और जांच में इस बात की पुष्टि भी हुई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में बर्ती कराया गया है। जगदीप धनखड़ को एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। सूत्र के अनुसार जगदीप धनखड़ को सोमवार को दोपहर 3 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर नीरज निश्चल की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। नीरज निश्चल मेडिसिन विभाग में अडिशनल प्रोफेसर हैं।

jagdeep dhankar

दरअसल जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के आधिकारिक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे, जहां उन्हें बुखार की शिकायत थी। जिसके बाद जगदीप धनखड़ का टेस्ट कराया गया जिसमे वह मलेरिया से संक्रमित पाए गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि 10 दिन के उत्तर बंगाल के दौरे के बाद जगदीप धनखड़ बागडोगरा से दिल्ली पहुंचे थे। यहां जब जगदीप धनखड़ का बुखार बढ़ने लगा तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिलहाल उनकी तबीयत अभी बेहतर है।

इसे भी पढ़ें- अंतरिक्ष से पृथ्वी के ऊपर नजर आई अजीबोगरीब चमकदार रोशनी, रहस्य जानकर वैज्ञानिक भी हुए हैरान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+