Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पश्चिम बंगाल: हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स यूनिट में लगी आग, 10 से ज्यादा लोग घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हल्दिया में स्थित पेट्रोकेमिकल्स की नेफ्था क्रैकर यूनिट में आग लगने की वजह से 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि यूनिट में यह आग कैसे लगी। फैक्ट्री में आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।

West Bengal: fire breaks out at Naphtha Cracker Unit of Haldia Petrochemicals 10 injured

समय रहते फैक्ट्री से लोगों को बाहर कर दिया वरना ये हादसा बड़ा रूप ले सकता था। घटना के बाद फैक्ट्री से सटे इलाकों में थोड़ी देर के अफरातफरी मच गई थी क्योंकि लोगों को डर था कि कही हादसा बड़ा न हो जाए। हालांकि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक स्थिति काबू में है और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

पूरब मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक वी सोलोमन नेसकुमार ने कहा कि सुबह 11.15 बजे के आसपास फैक्ट्री में एक धमाका हुआ था। इसके बाद आग लग गई। हालांकि स्थिति अब कंट्रोल में हैं और घायलों को नजदीकी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। एसपी ने कहा कि कुछ घायलों को इलाज के लिए कोलकाता भी लाया जा रहा है। हालांकि एसपी यह नहीं बता पाए कि फैक्ट्री के भीतर श्रमिक फंसे हुए हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें- जयपुर के रेस्टोरेंट में लगी आग, काफी दूर तक सुनाई दी सिलेंडर में हुए धमाके की आवाज

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+