जयपुर के रेस्टोरेंट में लगी आग, काफी दूर तक सुनाई दी सिलेंडर में हुए धमाके की आवाज
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के टोंक रोड पर रामबाग सर्किल के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। इस दौरान टोंक रोड का यातायात भी कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं 4 दमकलों की सहायता से आग पर काबू पाया जा सका। दमकल कर्मियों ने बताया कि रामबाग के पास काफका रेस्टोरेंट में शनिवार सूबह करीब 6 बजे गैस सिलेंडर में आग लग गई।

आग रेस्टोरेंट में रखे फर्नीचर तक फैल गई। जिस पर मौके पर लगे संसाधनों से काबू पाया नही जा सका। सूचना पर दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे। इस दौरान रेस्टोरेंट में करीब आधा दर्जन और सिलेंडर रखे हुए थे। इनमें से एक सिलेंडर आग की चपेट में आ गया, जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया। शेष सिलेंडर सुरक्षित बच गए हैं। आग पर काबू पाने के लिए आधा घंटा लग गया। आग से रेस्टोरेंट में आग से लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।
दूर तक सुनाई दिया धमाका
आग के बाद हुए सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। वहीं आग की लपटें भी काफी दूर तक नजर आने लगी। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया। वहीं घटनास्थल के आस-पास काफी लोगों की भीड़ हो गई। जिससे पुलिस को काफी मशक्कत के बाद हटाना पड़ा।
हो सकता था बड़ा हादसा
पुलिस ने बताया कि रेस्टोरेन्ट के जिस हिस्से में आग लगी। वहां और भी गैस सिलेंडर रखे हुए थे। आग से एक गैस सिलेंडर में ही ब्लास्ट हुआ। वहीं अगर आग और बढ़ जाती और अन्य गैस सिलेंडरों तक पहुंच जाती तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था।












Click it and Unblock the Notifications