Falta Re-Polling: फलता विधानसभा सीट के लिए री-पोलिंग जारी, क्या TMC के गढ़ में पहली बार खिलेगा कमल?

West Bengal Falta Assembly Re-Polling Updates: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल फलता विधानसभा सीट पर आज (गुरुवार) सुबह 7 बजे से पुनर्मतदान (Re-polling) की प्रक्रिया बेहद कड़े सुरक्षा पहरे के बीच शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग ने पिछले महीने हुए मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर चुनावी अनियमितताओं और धांधली की शिकायतों के बाद फलता क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा वोटिंग कराने का ऐतिहासिक आदेश दिया था।

आज सुबह वोटिंग शुरू होने से ठीक पहले सभी बूथों पर मॉक पोल की प्रक्रिया पूरी की गई। इस बार चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे। आइए जानतें हैं फलता विधानसभा क्षेत्र में दोबारा वोटिंग को लेकर जमीनी हालात किस तरह बदल चुके हैं...

falta assembly re polling

चुनावी आंकड़े

  • कुल मतदान केंद्र- 285 बूथ (सभी पर पुनर्मतदान)
  • मतदान का समय- सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक |
  • कुल मतदाता- 2.36 लाख (1.21 लाख पुरुष, 1.15 लाख महिला)
  • सुरक्षा व्यवस्था- प्रति बूथ 8 केंद्रीय जवान (पहले से दोगुनी सुरक्षा)
  • नतीजों की तारीख- 24 मई 2026 |

अंतिम समय में TMC प्रत्याशी का चौंकाने वाला 'यू-टर्न'

इस चुनाव का सबसे बड़ा और हैरान करने वाला मोड़ वोटिंग से ठीक दो दिन पहले आया। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान फिल्म 'पुष्पा' के अंदाज में 'मैं झुकेगा नहीं' का दावा करने वाले टीएमसी (TMC) उम्मीदवार जहांगीर खान ने अचानक अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का ऐलान कर दिया।

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, 'मैं फलता की माटी का बेटा हूं। मैं चाहता हूं कि फलता शांत और समृद्ध रहे। हमारे मुख्यमंत्री फलता के विकास के लिए विशेष पैकेज दे रहे हैं, इसलिए क्षेत्र की शांति और विकास के लिए मैं खुद को 21 मई के इस मुकाबले से अलग कर रहा हूं।'

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इसे जहांगीर खान का 'व्यक्तिगत फैसला' बताया है और पार्टी की ओर से किसी भी दबाव से इनकार किया है। चूंकि नाम वापसी का आधिकारिक समय खत्म हो चुका था, इसलिए ईवीएम (EVM) पर उनका नाम और सिंबल मौजूद रहेगा, लेकिन वे रेस से व्यावहारिक तौर पर बाहर हैं।

'बीजेपी की एकतरफा जीत होगी' - देबांग्शु पांडा

टीएमसी उम्मीदवार के पीछे हटने पर बीजेपी (BJP) प्रत्याशी देबांग्शु पांडा ने तंज कसते हुए कहा कि विरोधी दल को अपनी हार का अंदाजा पहले ही हो गया था।

आज सुबह मतदान केंद्र पहुंचे देबांग्शु पांडा ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि, 'जमीन पर माहौल पूरी तरह से शांत और उत्सव जैसा है। मतदाता खुशी-खुशी अपने घरों से निकलकर वोट डाल रहे हैं। जहांगीर खान को यह अहसास हो चुका था कि उन्हें 5 से 7 हजार से ज्यादा वोट नहीं मिलने वाले, इसीलिए उन्होंने यह कदम उठाया। फलता में इस बार कमल खिलेगा और बीजेपी 1.5 लाख से अधिक वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।'

गौरतलब है कि पिछले मतदान के दौरान पांडा ने आरोप लगाया था कि करीब 150 बूथों पर बीजेपी के चुनाव चिह्न पर सेलोटेप चिपका दिया गया था और कैमरों के रुख बदल दिए गए थे।

डायमंड हार्बर का गढ़ और बदला हुआ सियासी मिजाज

फलता विधानसभा सीट राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील और खास मानी जाती है, क्योंकि यह टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र 'डायमंड हार्बर' के अंतर्गत आती है। साल 2011 से ही इस सीट पर टीएमसी का एकछत्र राज रहा है।

हालांकि, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के जो व्यापक रुझान और परिणाम सामने आए हैं, उसने यहां के समीकरण बदल दिए हैं। राज्य में शुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर पहली बार अपनी सरकार बनाई है। दक्षिण 24 परगना जैसे मजबूत टीएमसी गढ़ की 31 सीटों में से भी बीजेपी ने इस बार सागर, काकद्वीप और जादवपुर समेत 10 महत्वपूर्ण सीटों पर पहली बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। ऐसे में फलता की इस दोबारा वोटिंग पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं।

ड्रोन और वेबकैम से लाइव निगरानी

चुनाव आयोग इस बार सुरक्षा व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। गड़बड़ी की हर गुंजाइश को खत्म करने के लिए निम्नलिखित कड़े कदम उठाए गए हैं:

  • दोगुनी फोर्स: पिछले चुनाव में जहां प्रति बूथ 4 जवान तैनात थे, वहीं आज सुरक्षा को सीधे दोगुना करते हुए हर बूथ पर केंद्रीय बलों (CPF) के 8 जवान तैनात किए गए हैं।
  • क्विक रिस्पांस टीमें: फलता में केंद्रीय बलों की 35 कंपनियों के साथ-साथ 30 क्विक रिस्पांस टीमें (QRT) किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैनात हैं।
  • डिजिटल पहरा: हर मतदान केंद्र के अंदर दो और बाहर एक वेब कैमरा लगाया गया है, जिससे सीधे चुनाव आयोग के कंट्रोल रूम में लाइव वेबकास्टिंग हो रही है। संवेदनशील इलाकों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
'गाय का जन्म प्रमाण पत्र दिखाओ',बंगाल में BJP विधायक ने बीच सड़क पर रुकवाई गाड़ी, मांग सुन चकराया सबका सिर
'गाय का जन्म प्रमाण पत्र दिखाओ',बंगाल में BJP विधायक ने बीच सड़क पर रुकवाई गाड़ी, मांग सुन चकराया सबका सिर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+