West Bengal Elections: चुनाव आयोग ने TMC को दिया सख्त संदेश, चुनावी हिंसा पर कही बड़ी बात

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बढ़ती हिंसा और विवादों के बीच चुनाव आयोग (ECI) ने सख्त रुख अपनाया है। चुनाव आयोग ने सीधे तौर पर कहा कि टीएमसी के साथ हिंसा मुक्त चुनाव के लिए बातचीत की जाएगी। आयोग की ओर से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने ममता बनर्जी की पार्टी (TMC) को चेतावनी देते हुए कहा है कि हम इस मुद्दे पर उनके प्रतिनिधियों से बात करेंगे।

आयोग ने कहा कि इस बार राज्य में चुनाव पूरी तरह भयमुक्त, हिंसा मुक्त, धमकी मुक्त और प्रलोभन मुक्त होंगे। ECI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया कि इस बार किसी भी तरह की गड़बड़ी जैसे बूथ जामिंग, रेड या सोर्स जामिंग-को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

West Bengal Elections

West Bengal Elections: अमित शाह की रैली में हुआ था हंगामा

आयोग ने संकेत दिया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा का इतिहास रहा है, जहां कई बार राजनीतिक दलों के बीच टकराव, बूथ कैप्चरिंग और मतदाताओं को डराने-धमकाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। हाल के दिनों में भी राज्य में राजनीतिक तनाव बढ़ा है, जिससे चुनावी माहौल और संवेदनशील हो गया है। कुछ दिन पहले गृहमंत्री की रैली में हंगामा हुआ था। इसके बाद चुनाव आयोग ने एक एसीपी स्तर के अधिकारी समेत कुछ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया था।

TMC-BJP के बीच आरोपों का दौर जारी

इस बीच, सत्तारूढ़ TMC और विपक्षी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। विपक्ष लगातार राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है, जबकि TMC इन आरोपों को खारिज करती रही है। ऐसे माहौल में चुनाव आयोग का यह सख्त संदेश काफी अहम माना जा रहा है। ECI इस बार केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाने, संवेदनशील बूथों की निगरानी और डिजिटल ट्रैकिंग जैसे उपायों को और मजबूत कर सकता है, ताकि किसी भी तरह की हिंसा को रोका जा सके।

West Bengal Election: चुनाव आयोग इस बार बेहद सख्त

आयोग का यह कदम ऐसे समय में आया है जब चुनावी तैयारियां तेज हो रही हैं और राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों के साथ मैदान में उतर चुके हैं। ECI ने साफ कर दिया है कि अगर किसी भी दल या व्यक्ति द्वारा चुनावी प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश की गई, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए चुनाव आयोग पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि आयोग के इन कड़े निर्देशों का जमीनी स्तर पर कितना असर पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+