Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी का प्रशांत किशोर पर निशाना, बोले- उनके पास 30 फीसदी वोटों का फिक्स डिपोजिट

पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी का प्रशांत किशोर पर निशाना, बोले- उनके पास 30 फीसदी वोटों का फिक्स डिपोजिट

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच लगातार तनातनी देखने को मिल रही है। गुरुवार को भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को निशाना साधा है। एक रैली को संबोधित करते हुए अधिकारी ने कहा, टीएमसी को बुद्धि देने आए प्रशांत किशोर टीवी पर बैठकर अपने पास 100 फीसदी तो भाजपा को 70 फीसदी वोट पर ही लड़ने की बात कह रहे हैं। वो 30 फीसदी को अपना फिक्स डिपोडिट समझते हैं लेकिन ये नहीं समझते कि 70 फीसदी एक साथ आए तो जीत 70 फीसदी की ही होगी। ये 70 फीसदी साथ आएंगे भी और भाजपा जीतेगी भी।

Suvendu Adhikari, west bengal assembly elections 2021, bjp, prashant Kishore, TMC, west bengal, mamata banerjee, सुवेंदु अधिकारी, शुभेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल, टीएमसी, भाजपा

टीएमसी की सरकार में मंत्री रह चुके शुभेंदु अधिकारी बीते साल दिसंबर में भाजपा में आए हैं। जिसके बाद वो टीएमसी पर हमलावर हैं। गुरुवार को पश्चिमी मिदनापुर की रैली में अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी का भतीजा बंगाल को लूट रहा है।

ममता बनर्जी के नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के ऐलान पर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कि अगर उन्होंने तृणमूल प्रमुख को 50 हजार वोटों से नहीं हराया तो वह राजनीति ही छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री नंदीग्राम के लोगों की भावनाओं के साथ खेल रही हैं। ये इस बार यह काम नहीं करेगा और उनकी पार्टी को लोकतांत्रिक तरीके से बंगाल की खाड़ी में डाल दिया जाएगा। टीएमसी अब पार्टी नहीं रह गई है, यह एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन चुकी है।

पश्चिम बंगाल में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले लगातार सियासी हलचल देखने को मिल रही है। बीते कुछ महीनों में टीएमसी और दूसरी पार्टियों के कई सांसद, विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। ममता बनर्जी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके शुभेंदु अधिकारी भी दिसंबर में कई टीएमसी नेताओं के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+