पश्चिम बंगाल में सीएम मोहन यादव का जोरदार प्रचार, बोले—‘कोई ताकत कमल खिलने से नहीं रोक सकती’

पश्चिम बंगाल विधानसभा अभियान में भाजपा कोलकाता और मिदनापुर में समर्थन जुटा रही है, मोदी के नेतृत्व वाले गठबंधन के तहत कथित कुशासन से विकास-आधारित शासन की ओर बदलाव का आग्रह कर रही है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 18 अप्रैल को कोलकाता और मेदिनीपुर की विभिन्न विधानसभा सीटों पर जोरदार चुनाव प्रचार किया और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कीं।

BJP Push in West Bengal Campaign

मुख्यमंत्री ने कोलकाता की कमरहाटी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अरुप चौधरी और मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में दिलीप घोष के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया की कोई ताकत पश्चिम बंगाल में कमल खिलने से नहीं रोक सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की जनता लंबे समय से कुशासन और जंगलराज से परेशान है और अब बदलाव चाहती है।

कमरहाटी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल अब ठहराव नहीं, बल्कि विकास और प्रगति की ओर बढ़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बनने पर राज्य में नई ऊर्जा और तेज विकास देखने को मिलेगा। उन्होंने राज्य में बेरोजगारी, गरीबी और पलायन जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि इन समस्याओं का समाधान केवल विकासोन्मुख सरकार ही कर सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन पूर्व की सरकारों के कारण राज्य पिछड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले वामपंथी और बाद में तृणमूल कांग्रेस की सरकारों ने राज्य को पीछे धकेला है।

बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्थिति को सुधारने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और सुरक्षा के लिए विशेष पुनरीक्षण अभियान जरूरी है, जिससे अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

शाम को खड़गपुर सदर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का उत्साह इस बात का संकेत है कि राज्य में बदलाव तय है। उन्होंने भाजपा को लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित पार्टी बताते हुए कहा कि यहां आम परिवार से आने वाला व्यक्ति भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष के समर्थन में रोड शो भी किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान पूरे क्षेत्र में चुनावी उत्साह देखने को मिला और लोगों ने जोरदार नारों के साथ समर्थन जताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव तक पूरी मजबूती के साथ जुटे रहने का आह्वान करते हुए विश्वास जताया कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+