दिलीप घोष का टीएमसी पर हमला, कहा- बंगाल की जनता ममता बनर्जी के 'विसर्जन' के लिए तैयार

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में घमासान मचा हुआ है। ममता बनर्जी पर हमले के बाद अब वहां की राजनीति ने नई करवट ले ली है। इन सब के बीच बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने शनिवार को टीएमसी और ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग इस चुनाव में ममता बनर्जी के विसर्जन के लिए तैयार हैं। घोष ने कहा कि ममता बनर्जी की चोट का जनता पर इसका कोई असर नहीं है।

bjp state chief Dilip Ghosh

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति में लोग बहुत सारे तरीके अपनाते हैं। ममता बनर्जी की पार्टी टूट रही है, अब उनके पास स्टार प्रचारक भी नहीं हैं। वो घबराई हुई हैं, नए-नए तरीके ढूंढ कर लोगों की सहानुभूति पैदा करने की कोशिश कर रही हैं।

Recommended Video

    Mamta Banarjee Injury: West Bengal Govt की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं EC | वनइंडिया हिंदी

    घोष ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने अब तक राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 59 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। हमने चुनाव के पहले दो चरणों के लिए उम्मीदवारों पर फैसला किया है। हम अगले तीन चरणों के उम्मीदवारों के बारे में चर्चा करेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई को उन्होंने बयान देते हुए कहा कि बंगाल के लोग इस बार ममता बनर्जी के विसर्जन के लिए तैयार हैं।

    पिछले हफ्ते जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ टीएमसी से बीजेपी में आए सुवेंदु अधकारी को नंनीग्राम से चुनावी मैदान में उतारा हैं। तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी के सहयोगी रहे अधिकारी ने साल 2016 में टीएमसी विधायक के रूप में यहां से जीत हासिल की थी। वहीं अब उनको बीजेपी से उम्मीदवार बनाया है। सुवेंदु अधिकारी ने पिछले साल दिसंबर में तृणमूल कांग्रेस के विधायक के रूप में पद छोड़ दिया था। इसके अलावा उन्होंने ममता बनर्जी सरकार में अपना कैबिनेट विभाग भी त्याग दिया था।

    dilip ghosh bjp wb

    भाजपा ने 2019 के आम चुनावों में अपनी बंगाल में उनकी धमाकेदार मौजूदगी दर्ज कराई थी और राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत हासिल करने के बाद टीएमसी के मुख्य दावेदार के रूप में उभरी, जो सत्तारूढ़ पार्टी से केवल चार कम थी। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल तक आठ चरणों में मतदान होगा और 2 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+