Bengal Election: ममता के मंत्री को अधीर रंजन की सलाह, कहा- टीएमसी नहीं कर सकती बीजेपी का मुकाबला

West Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में अब राजनीतिक बयानबाजी भी जोर पकड़ रही है। पश्चिम बंगाल के संसदीय मामलों के राज्य मंत्री तापस रॉय ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वाम-कांग्रेस गठबंधन में भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ने की ताकत नहीं है। केवल उनकी पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ही भाजपा को रोक सकती हैं। उनके इस बयान के बाद अब कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने उनको गठबंधन में शामिल होने की सलाह दी है।

Adhir Ranjan Chowdhury

दरअसल, बंगाल के बशीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक तापस रॉय पश्चिम बंगाल के बांकुरा में एक जनसभा को संबोधित किय था । इस दौरान उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस और वाम दल अकेले बीजेपी को रोक नहीं सकती, इसलिए वे एक साथ आए। अपने बयान में तापस रॉय ने कहा कि अगर वाममोर्चा और कांग्रेस वास्तव में बीजेपी विरोधी हैं, तो उन्हें बीजेपी की सांप्रदायिक और विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ ममता बनर्जी की लड़ाई में मदद करनी चाहिए।

जिसके बाद अब कांग्रेस सांसद ने सलाह देते हुए पलटवार किया है कि मैं उस व्यक्ति को सलाह देना चाहूंगा कि वो TMC को छोड़ें और कांग्रेस- CPM में शामिल हो जाए, क्योंकि टीएमसी बीजेपी की खिलाफ नहीं लड़ पाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों ने कांग्रेस और लेफ्ट के गठबंधन पर भरोसा किया है। बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन ही कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+