पश्चिम बंगाल में 7वें चरण की वोटिंग शुरू: PM मोदी बोले- कोरोना नियमों का पालन करते हुए करें मतदान
पश्चिम बंगाल में 7वें चरण की वोटिंग शुरू: PM मोदी बोले- कोरोना नियमों का पालन करते हुए करें मतदान
नई दिल्ली, 26 अप्रैल: पश्चिम बंगाल में आज यानी सोमवार (26 अप्रैल) को 7वें चरण की वोटिंग हो रही है। सातवें चरण में 34 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। मतदान शुरू होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से कोरोना वायरस गाइडलाइन का पालन करते हुए वोटिंग करने की अपील की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है,''पश्चिम बंगाल चुनाव में आज सातवें चरण की वोटिंग है। मेरा लोगों से अनुरोध है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और सभी कोविड-19 संबंधित प्रोटोकॉल का पालन भी करें।''
Recommended Video

पश्चिम बंगाल चुनाव में सातवें चरण में 9-9 सीट मुर्शिदाबाद और पश्चिमी बर्द्धमान से सबसे ज्यादा है। इसके अलावा कोलकाता, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा की सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में 284 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला होगा। इस चरण में हालांकि सबकी नजरें भवानीपुर विधानसभा सीट पर है, जहां से टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी विधायक हैं। हालांकि ममता बनर्जी इस बार भवानीपुर छोड़कर नंदीग्राम से चुनाव लड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications