बंगाल चुनाव: बांग्ला अभिनेत्री सरबंती चटर्जी बीजेपी में शामिल
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की डेट के ऐलान के बाद कई हस्तियों के राजनीतिक पार्टी में शामिल होने की खबरें सामने आ रही है। अब बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस सरबंती चटर्जी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। कोलकाता में पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष और प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी का झंडा सौंपकर उनका भाजपा में स्वागत किया।

इससे पहले मशहूर बंगाली अभिनेत्री पायल सरकार ने भी गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गईं थीं। उनको पार्टी की सदस्यता बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष ने दिलाई। वहीं केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और राज्य इकाई के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह की मौजूदगी में पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा भी भाजपा में शामिल हुए थे। पिछले हफ्ते प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता ने बंगाल बीजेपी के पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में पार्टी ज्वॉइन की थी।
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 सीटों के लिए 8 चरणों में विधानसभा का चुनाव होगा। पहला चरण 27 मार्च, दूसरा चरण 1 अप्रैल, 6 अप्रैल को तीसरे चरण, 10 अप्रैल को चौथे चरण और 17 अप्रैल को पांचवें और 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान होगा। बंगाल में 26 अप्रैल को 7वें और 29 अप्रैल को आठवें चरण का मतदान होगा, जबकि मतगणना 2 मई को होगी। 2016 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी को 211, कांग्रेस को 44, सीपीएम को 26 और बीजेपी को 3 सीटें मिली थीं।












Click it and Unblock the Notifications