पश्चिम बंगाल: भाजपा कार्यकर्ताओं का पुलिस से टकराव, सब-इंस्पेक्टर समेत कई घायल
पश्चिम बंगाल: पुलिस से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, सब-इंस्पेक्टर समेत कई घायल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच टकराव हुआ है। हंगामा तब शुरु हुआ जब धारा 144 लागू होने की बात कह पुलिस ने भाजपा का जुलूस रोक दिया। इस पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। गंगारामपुर में पुलिस और भाजपा के कार्यकर्ता में टकराव हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और दो नागरिक वॉलिंटियर भी शामिल हैं। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ये रैली निकाल रहे थे। घोष का कहना है कि हम लोग लोगों से मिलकर चुनाव में भाजपा के समर्थन के लिए धन्यवाद कह रहे थे। पुलिस ने हम लोगों को जनता के बीच जाने से रोका, धारा 144 लगा दी गई। घोष का कहना है कि टीएमसी के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया है। उन्होंने माना है कि टकराव में उनके कार्यकर्ता और पुलिस के लोग घायल हुए हैं। बता दें कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पश्चिम बंगाल के चुनावी इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उसने राज्य में 18 सीटों पर जीत दर्ज की है। राज्य में हिंसा भी लगातार होती रही। चुनाव के दौरान भी भाजपा और टीएमसी के बीच हिंसा की घटनाएं हुईं।
West Bengal: Clash broke out between BJP workers&police in Gangarampur,South Dinajpur after police allegedly stopped the rally of BJP MP Dilip Ghosh in the area. One police sub inspector & two civic volunteers who were injured in the clash have been admitted to a nearby hospital. pic.twitter.com/ljR1qIuPvI
— ANI (@ANI) June 8, 2019
बता दें कि एक दिन पहले ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ये कहा था कि राज्य में कोई भी विजयी रैली निकालने की परमिशन नहीं दी जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की रैलियों में हिंसा होती है, ऐसे में उन्होंने पुलिस को आदेश दिया है कि विजयी जुलूस ना हों और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।












Click it and Unblock the Notifications