पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला, गाड़ियों के शीशे तोड़े
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर गुरुवार को हमला हुआ है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार में दिलीप घोष के काफिले पर पत्थरबाजी की गई, जिसमें गाड़ियों के शीशे टूट गए। प्रदर्शनकारी घोष को काले झंडे दिखा रहे थे और वापस जाओ को नारे लगे रहे थे। इसी दौरान मामला बढ़ गया और हिंसा हुई। हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। दिलीप घोष या किसी दूसरे भाजपा नेता को चोट लगने की खबर नहीं है।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक, दिलीप घोष और दूसरे भाजपा नेता गुरुवार को मदारीहाट में आयोजित एक कार्यक्रम में गए थे। जब ये लोग कार्यक्रम से लौट रहे थे तो कुछ लोगों ने उनका विरोध किया और हमला किया। हमले में विधायक विल्सन चंपामारी की गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। बीजेपी ने गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के विमल गुरुंग गुट के लोगों को इस हमले के पीछे होने का आरोप लगाया है। भाजपा की ओर से कहा गया है विमल गुरुंग गुट के लोगों ने पहले नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखाए और फिर पथराव किया।
बताया गया है कि बंगाल भाजपा अध्यक्ष जिस गाड़ी में बैठे हुए थे, वह आगे निकल गई और पीछे आ रही गाड़ी हमले की चपेट में आ गई। दिलीप घोष के काफिले पर हमले के बाद बीजेपी ने ममता बनर्जी की सरकार को घेरा है और अपने नेताओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। वहीं घोष ने कहा है कि भाजपा के साथ तेजी से लोग जुड़ रहे हैं। जिससे कुछ लोगों को तकलीफ हो रही है और हमले करवा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications