ममता की पद यात्रा के जवाब में बीजेपी का टीटागढ़ में रोड शो, शुवेन्दु अधिकारी हुए शामिल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले टीएमसी (TMC) और भाजपा (BJP) में राजनीतिक तकरार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को बोलपुर में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने वहीं पदयात्रा की। वहीं दूसरी ओर उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ शहर में भाजपा नेताओं ने रोड शो किया। इस रोड शो में भाजपा नेता अर्जुन सिंह, शुवेन्दु अधिकारी, बाबुल सुप्रियो, सुमित्रा खान और सुभ्रांशु रॉय रोड शो का हिस्सा थे।

वहीं मंगलवार को बोलपुर में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अपनी पद यात्रा के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। रैली में भाजपा पर हमला बोलते हुए ममता ने कहा कि जो लोग महात्मा गांधी और देश के अन्य महापुरूषों का सम्मान नहीं करते, वे 'सोनार बांग्ला' बनाने की बात करते हैं। ममता ने कहा कि, बंगाल की संस्कृति को नष्ट करने के लिए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। हिंसा और विभाजनकारी राजनीति बंद करो।












Click it and Unblock the Notifications