मुकुल रॉय ने गृहमंत्री को लिखा पत्र, कहा- पश्चिम बंगाल की स्थिति काबू में करने के लिए तत्काल कदम उठाएं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को देखते हुए बीजेपी नेता मुकुल रॉय ने कहा है कि राज्य मशीनरी का पूरी तरह से फेल हो चुकी है और अगर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम नहीं उठाए गए तो राज्य की स्थिति हाथ से निकल जाएगा। बता दें कि मुकुल राय ने यह बात गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्टी में कहा है। बता दें कि पश्चिम बंगाल की मौजूदा स्थितियों को देखते हुए गृह मंत्रालय पहले ही टीएमसी की ममता सरकार को कड़े कदम उठाने के निर्देश दे चुकी है।

West Bengal: BJP leader Mukul Roy, Home Minister Amit Shah TMC Mamta Banerjee

इससे पहले पश्चिम बंगाल बीजेपी के नेता मुकुल रॉय ने ही टीएमसी के गुंडों पर 4 बीजेपी कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर देने का आरोप लगाया था। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी इसकी सूचना देने की बात कही थी। गौरतलब है कि नॉर्थ 24 परगना के संदेशखली इलाके में शनिवार को झंडा खोलने को लेकर टीएमसी और बीजेपी समर्थक भिड़ गए थे, जिसमे 4 लोगों के मारे जाने की खबर थी। इसके बाद दोनों दलों की ओर से एक-दूसरे पर हत्या के आरोप लगाए गए थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिं बंगाल की स्थितियों को देखते हुए गृहमंत्रालय ने चिंता जताई थी। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने ममता सरकार को एक एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जो अधिकारी कानून-व्यवस्था बहाल करने में नाकाम रहते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र और सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के कार्यकर्ता राज्य में हिंसा भड़काने और उनकी सरकार को गिराने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी उनकी आवाज को दबाना चाहती है।

यह भी पढ़ें- गृह मंत्रालय की इस एडवाइजरी से फिर ठन सकती है TMC-BJP में रार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+