बीजेपी नेता दिलीप घोष ने महिला प्रदर्शनकारी को लेकर की अभद्र टिप्पणी, दर्ज हुई FIR
कोलकाता। अक्सर अपने बयानों के कारण विवाद में रहने वाले पश्चिम बंगाल बीजेपी चीफ और सीनियर नेता दिलीप घोष के खिलाफ एक महिला ने एफआईआर दर्ज करायी गई है। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में आयोजित रैली के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एक महिला प्रदर्शनकारी से बदसलूकी किए जाने पर घोष ने कहा कि उन्हें अपनी किस्मत का शुक्रगुजार होना चाहिए कि कुछ और नहीं हुआ।

अब पीड़ित महिला ने बीजेपी स्टेट चीफ दिलीप घोष के खिलाफ पटौली पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 354A, 509, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनकी इस टिप्पणी की विपक्षी पार्टियों ने आलोचना की है। भाजपा ने दक्षिण कोलकाता के पतुली से बाग जतीन इलाके तक सीएए के समर्थन में रैली आयोजित की थी जिसका नेतृत्व स्वयं घोष कर रहे थे।
दरअसल रैली के दौरान एक अकेली महिला सीएए और गुरुवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया में चली गोली के खिलाफ तख्ती लेकर प्रदर्शन कर रही थी। भाजपा समर्थकों ने तख्ती छीन ली और गाली गालौज किया। उन्होंने महिला के साथ धक्का मुक्की की जिसके बाद पुलिस ने उसे बचाया। बदसलूकी की शिकार महिला ने कहा कि वह फासीवादी भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखेगी।
जब मीडिया ने दिलीप घोष से इस घटना के बारे में पूछा गया तो घोष ने महिला के साथ धक्का मुक्की को न्यायोचित करार दिया। उन्होंने कहा, हमारे आदमियों ने सही किया। उस महिला को अपनी किस्मत का शुक्रगुजार होना चाहिए कि केवल धक्का मुक्की हुई और कुछ नहीं। घोष ने कहा, क्यों प्रदर्शनकारी (सीएए) हमेशा हमारी रैली में प्रदर्शन करने चले आते हैं? क्या वे अन्य कार्यक्रमों में नहीं जा सकते? हमने बहुत सहन किया लेकिन अब ऐसी हरकतों को सहन नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications