ममता बनर्जी के नामांकन को लेकर EC में शिकायत, अब सुवेंदु अधिकारी ने लगाया ये बड़ा आरोप

सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के ऊपर उनके नामांकन को लेकर एक बड़ा आरोप लगाया है।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच नंदीग्राम सीट पर सियासी घमासान लगातार तेज हो रहा है। नंदीग्राम सीट सुवेंदु अधिकारी का गढ़ मानी जाती है, जो इस बार टीएमसी से बगावत कर भाजपा के टिकट पर यहां से ताल ठोंक रहे हैं। वहीं, सुवेंदु को चुनौती देने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अपनी परंपरागत सीट 'भवानीपुर' छोड़कर नंदीग्राम के चुनावी मैदान में कूद गई हैं। इस बीच सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के ऊपर उनके नामांकन को लेकर एक बड़ा आरोप लगाया है।

Recommended Video

    Bengal Election 2021: Suvendu Adhikari ने EC से की Mamata Banerjee के खिलाफ शिकायत | वनइंडिया हिंदी
    mamata banerjee

    भाजपा के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट से जो नामांकन दाखिल किया है, उसमें उन्होंने अपने ऊपर दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी के ऊपर 6 ऐसे आपराधिक केस दर्ज हैं, जिनका उल्लेख उन्होंने चुनाव आयोग को दिए अपने शपथ पत्र में नहीं किया है। इस मामले को लेकर सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।

    'मैंने सभी सबूत सौंप दिए हैं, अब चुनाव आयोग के हाथ में फैसला'
    सुवेंदु अधिकारी ने अपने आरोपों में कहा, 'ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से टीएमसी की उम्मीदवार हैं और अपने नामांकन में उन्होंने उनके ऊपर दर्ज 6 आपराधिक मामलों को छिपाया है। इनमें 5 एफआईआर 2018 की हैं, जो उनके ऊपर असम में दर्ज की गईं थी और एक एफआईआर सीबीआई की तरफ से दर्ज है। इनमें से एक एफआईआर को रद्द कराने के लिए ममता बनर्जी कोलकाता हाईकोर्ट भी गईं थी, लेकिन उनकी याचिका को रद्द कर दिया गया था। मैंने इस संबंध में चुनाव आयोग को सभी सबूत सौंप दिए हैं और आयोग इस मामले में फैसला लेगा। नियम सभी के लिए समान हैं, फिर चाहे मोदी जी हों, ममता जी या फिर मैं। मैंने अपनी तरफ से चुनाव आयोग को शिकायत दे दी है। उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस बारे में जल्द फैसला लेगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+