West Bengal Assembly Elections 2021: सोमवार से व्‍हीलचेयर पर चुनाव अभियान शुरू करेंगी ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन का वक्‍त बचा है। जैसे-जैसे दिन नजदीक आ रहे हैं चुनावी संग्राम और बढ़ता जा रहा है। राजनीतिक पार्टियां हर दाव-पेंच अपना रही है। इसी क्रम में सूबे की मुख्‍यमंत्री और टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी सोमवार से व्हीलचेयर पर अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। इस सप्ताह के शुरू में पूर्वी मिदनापुर के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी पर कथित तौर पर हमला हो गया था जिसमें वो जख्‍मी हो गई थीं। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनके पैर में चोट आने की बात कही गई है। बीते शुक्रवार शाम एसएसकेएम अस्पताल से उन्‍हें छुट्टी दे दी गई थी।

West Bengal Assembly Elections 2021: सोमवार से व्‍हीलचेयर पर चुनाव अभियन शुरू करेंगी ममता बनर्जी

जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी पहली बार पुरुलिया जिले का दौरा करने वाली हैं। यहां वो दो जनसभाओं को संबोधित करेंगी। एक जनसभा वह बाघमंडी के झालदा इलाके में और दूसरी बलरामपुर के रथतला मैदान में करेंगी। अपने इस पहले अभियान के तहत वो दो अन्य जिलों-बांकुड़ा और झारग्राम का दौरा करेंगी। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक ममता बनर्जी हेलीकॉप्‍टर से इन सभी जिलों की यात्रा करेंगी। वो हर यात्रा में व्हीलचेयर पर बैठे रहेंगी, क्योंकि उनके पैर में लगी चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। ममता बनर्जी को डिस्चार्ज करने के समय डॉक्टरों ने कहा कि ममता बनर्जी को कुछ निर्देशों के साथ अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

राकेश टिकैत ने कहा- ममता पर हमला ठीक नहीं हुआ

नंदीग्राम में हुए ममता बनर्जी पर हमले का जिक्र करते हुए टिकैत ने कहा कि उनके साथ गलत हुआ है। ममता पर इस तरह हमला नहीं होना चाहिए। उन्‍होंने एक औरत को चोट पहुंचाई है और उन्‍हें जख्‍मी किया है। ममता बनर्जी अकेली महिला हैं। क्रांतिकारी महिला हैं, जो सरकार के खिलाफ लड़ रही हैं तो हो सकता है कोई साजिश हो। जिसके तहत चोट लगी है। राकेश टिकैत ने कहा कि यहां पर खेल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+