बोले अमित शाह- ममता जी की हो मेमोरी लॉस हो गई है, बीजेपी कार्यकर्ता एक इंच पीछे हटने वाले नहीं
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में अगले साल के शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने है लेकिन राजनीतिक बयानबाजी अभी से जोरो पर है। सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजियां बढ़ गई हैं। पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने आज बोलपुर में रोड शो किया। रोड शो के बाद अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला।

अमित शाह ने पूछा- ममता जी खुद कांग्रेस में थीं। जब आप कांग्रेस में थीं। इंदिरा जी यहां आती थीं, तो क्या कहती थीं? वह बंगाल की अंदरुनी राजनीति में दखलंदाजी थी क्या? अमित शाह ने कहा, दिलीप दा, स्वपन दा, शमिक दा क्या ये बंगाल के नहीं हैं। यह बंगाल की जनता में भ्रांति फैलाने की कोशिश है। ऐसा लगता है कि उनकी मेमोरी लॉस हो गई है। क्या वह राष्ट्रीय दल की इसी तरह की परिकल्पना चाहती हैं कि एक राज्य का व्यक्ति दूसरे राज्य में नहीं जाए। बंगाल के लोग इतना कंजरवेटिव सोच को स्वीकार नहीं करेंगे। बंगाल खुले सोच का राज्य है। संकीर्ण सोच का नहीं।
अमित शाह ने कहा, "मैं कहा से आता हूं और कैसा दिखता हूं। मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। मेरे अध्यक्ष और कार्यकर्ता पर हमला हो रहा है। बंगाल के कार्यकर्ता एक इंच पीछे हटने वाले नहीं हैं। हम एक अच्छे शासन देने का वादा बंगाल की जनता से करते हैं।" आपको बता दें कि सुब्रत मुखर्जी ने अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा था कि "अमित शाह ने कहा था कि ममता बनर्जी ने दूसरी पार्टी में शामिल होने के लिए पहली पार्टी छोड़ी थी। लेकिन ममता बनर्जी ने कभी अपना पाला नहीं बदला है। उन्होंने 1998 में कांग्रेस छोड़ने के बाद टीएमसी पार्टी बनाई थी।"












Click it and Unblock the Notifications