अमित शाह का बड़ा ऐलान, अगर जीती बीजेपी तो बंगाल की मिट्टी से होगा अगला CM
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले साल के शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी अभी से मैदान में कूद चुकी है। गृहमंत्री अमित शाह इस समय बंगाल दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बोलपुर में रोड शो किया। रोड शो के बाद अमित शाह ने मीडिया से बात की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग बदलाव के इच्छुक हैं और वे राजनीतिक हिंसा, भ्रष्टाचार, फिरौती और बांग्लादेशी घुसपैठ से मुक्ति चाहते हैं।
Recommended Video

इस बीच उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया। अमित शाह ने कहा कि अगर बंगाल में उनकी सरकार बनती है तो फिर राज्य से ही अगला मुख्यमंत्री होगा। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि हिंसा का जवाब हम लोकतांत्रिक तरीकों से देंगे। बंगाल में आने वाले चुनाव में इस सरकार को हम परास्त करके दिखाएंगे। इससे पहले रोड शो के दौरान अमित शाह ने कहा कि ये रोड शो बंगाल की जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति विश्वास को दिखाता है। ये जनता का ममता दीदी के प्रति गुस्से का प्रतीक है।
अमित शाह ने कहा, "बंगाल में जो परिवर्तन होने वाला है, वह विकास के लिए है और इसे आगे ले जाएगा। आपने कांग्रेस को मौका दिया, कम्युनिस्टों को मौका दिया, टीएमसी को मौका दिया है। एक बार बीजेपी को मौका दीजिये, हम 5 साल में 'सोनार बांग्ला' बना कर रहेंगे।" उन्होंने कहा कि बीजेपी जहां भी सत्ता में आई है, राज्य विकास की राह पर चला है। बंगाल विकास की राह से दूर चला गया है।












Click it and Unblock the Notifications