Amit Shah In West Bengal Live: विधानसभा चुनाव तक TMC में अकेली ममता बनर्जी ही बचेंगी- अमित शाह

विधान सभा चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं।

नई दिल्ली। Amit Shah West Bengal visit latest update. विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल (West Bengal) पहुंचे हैं। अमित शाह के दौरे के दौरान शनिवार को पूर्व टीएमसी नेता सुवेंदु अधिकारी के अलावा विधायक तापसी मोंडल, अशोक डिंडा, सुदीप मुखर्जी, सैकत पंजा, शीलभद्र दत्ता, दिपाली बिस्वास, सुक्र मुंडा, श्यामपदा मुखर्जी, बिस्वजीत कुंडू और बाणासरी मैती भाजपा में शामिल हुए। जानिए, अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे का पल-पल का लाइव अपडेट।

west bengal assembly elections 2021

लाइव अपडेट

LIVE Feed
Dec 19, 2020, 6:41 PM IST

बंगाल की जनता TMC के कुशासन से ऊब चुकी है, आज मैं स्वागत करता हूं अधिकारी जी आए, इतनी बड़ी संख्या में TMC के MLA, MP आए, CPI, CPM और कांग्रेस के भी आए, इतनी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, बंगाल में भाजपा जीतेगी, निर्णायक जीतेगी: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद
Dec 19, 2020, 5:21 PM IST

कल्याण बनर्जी

टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी का अमित शाह पर हमला, कहा- उन्हें पश्चिम बंगाल की राजनीति की समझ नहीं है, ममता बनर्जी तीसरी बार भी पश्चिम बंगाल की सीएम बनेंगी
कल्याण बनर्जी
Dec 19, 2020, 4:58 PM IST

टीएमसी नेता मदन मित्रा

टीएमसी नेता मदन मित्रा का सुवेंदु अधिकारी पर हमला, कहा- आज टीएमसी कार्यकर्ताओं के लिए खुशी भरा दिन है, क्योंकि हमारी पार्टी आज वायरस से मुक्त हो गई
टीएमसी नेता मदन मित्रा
Dec 19, 2020, 4:09 PM IST

अकेली रह जाएंगी ममता

टीएमसी के सीनियर नेता पार्टी छोड़ रहे हैं और दीदी भाजपा पर आरोप लगा रही हैं, यह तो सिर्फ शुरुआत है, आने वाले विधानसभा चुनाव तक ममता बनर्जी टीएमसी में अकेली रह जाएंगी- अमित शाह
Dec 19, 2020, 3:58 PM IST

'सोनार बंगला बनाएंगे'

पश्चिम मेदिनीपुर की रैली में बोले अमित शाह- आप लोगों ने कांग्रेस को तीन दशक दिए, कम्युनिस्टों को 27 साल दिए और ममता दीदी को 10 साल दिए, आप भाजपा को पांच साल दीजिए, हम बंगाल को सोनार बंगला बनाएंगे- अमित शाह
'सोनार बंगला बनाएंगे'
Dec 19, 2020, 3:43 PM IST

200 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा

पश्चिम मेदिनीपुर की रैली में बोले अमित शाह- जब विधानसभा चुनाव का परिणाम आएगा तो भारतीय जनता पार्टी 200 से ज्यादा सीटें जीतकर पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी
200 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा
Dec 19, 2020, 3:39 PM IST

ये विधायक हुए शामिल

सुवेंदु अधिकारी के अलावा विधायक तापसी मोंडल, अशोक डिंडा, सुदीप मुखर्जी, सैकत पंजा, शीलभद्र दत्ता, दिपाली बिस्वास, सुक्र मुंडा, श्यामपदा मुखर्जी, बिस्वजीत कुंडू और बाणासरी मैती भाजपा में शामिल
ये विधायक हुए शामिल
Dec 19, 2020, 3:32 PM IST

11 MLA, एक सांसद भाजपा में शामिल

सुवेंदु अधिकारी सहित 11 MLA, एक सांसद और एक पूर्व सांसद भाजपा में शामिल, गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता
11 MLA, एक सांसद भाजपा में शामिल
Dec 19, 2020, 3:19 PM IST

सुवेंदु भाजपा में शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सुवेंदु अधिकारी भाजपा में हुए शामिल, हाल ही में सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा और टीएमसी से दिया था इस्तीफा
सुवेंदु भाजपा में शामिल
Dec 19, 2020, 3:06 PM IST

अमित शाह की रैली शुरू

पश्चिम मेदिनीपुर के कॉलेज ग्राउंड में गृह मंत्री अमित शाह की रैली शुरू, मंच पर हाल ही में टीएमसी से इस्तीफा देने वाले सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद
अमित शाह की रैली शुरू
Dec 19, 2020, 2:01 PM IST

किसान के घर किया लंच

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलीगुड़ी गांव में एक किसान के घर किया लंच
किसान के घर किया लंच
Dec 19, 2020, 1:27 PM IST

सिद्धेश्वरी काली मंदिर

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में सिद्धेश्वरी काली मंदिर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की पूजा अर्चना, मेदिनीपुर में रैली को करेंगे संबोधित
सिद्धेश्वरी काली मंदिर
Dec 19, 2020, 1:22 PM IST

खुदीराम बोस

खुदीराम बोस परिजनों से मिलने के बाद बोले अमित शाह- मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस के घर की मिट्टी अपने माथे पर लगाने का अवसर मिला
खुदीराम बोस
Dec 19, 2020, 1:21 PM IST

खुदीराम बोस के परिवार से मिले अमित शाह

पश्चिमी मिदनापुर में शहीद खुदीराम बोस के परिवार से मिले गृह मंत्री अमित शाह, खुदीराम बोस की प्रतिमा पर चढ़ाए पुष्प
खुदीराम बोस के परिवार से मिले अमित शाह
Dec 19, 2020, 12:50 PM IST

खुदीराम बोस के परिवार से मिलेंगे शाह

पश्चिमी मिदनापुर में शहीद खुदीराम बोस के परिवार से भी मिलेंगे अमित शाह, खुदीराम बोस के परिवार के सदस्य गोपाल बासु ने कहा- हम केवल युवाओं के लिए रोजगार चाहते हैं
खुदीराम बोस के परिवार से मिलेंगे शाह
Dec 19, 2020, 12:15 PM IST

'हम विवेकानंद के मार्ग पर चलें'

यह वो स्थान है, जहां स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था, विवेकानंद जी ने आधुनिकता और आध्यात्मिकता को जोड़ा, मैं प्रार्थना करता हूं कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलने में सक्षम हों- अमित शाह
'हम विवेकानंद के मार्ग पर चलें'
Dec 19, 2020, 12:08 PM IST

मेदिनीपुर में शाह की रैली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वामी रामकृष्ण को अर्पित की श्रद्धांजली, आज मेदिनीपुर में एक रैली को भी संबोधित करेंगे अमित शाह
मेदिनीपुर में शाह की रैली
Dec 19, 2020, 11:57 AM IST

पश्चिम बंगाल दौरे पर अमित शाह

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दो दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कोलकाता में रामकृष्ण आश्रम पहुंचकर स्वामी विवेकानंद को अर्पित की श्रद्धांजली
पश्चिम बंगाल दौरे पर अमित शाह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+