बंगाल में भाजपा की एंट्री के लिए अधीर रंजन ने ममता को बताया जिम्मेदार, बोले- माफी मांगनी चाहिए

West Bengal Assembly Elections 2021: पश्चिम बंगाल में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जड़े मजबूत की उसके बाद पश्चिम बंगाल कांग्रेस के मुखिया अधीर रंजन चौधरी ने प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी अपने किए कामों का ही नतीजा भुगत रही हैं, उन्होंने विपक्षी दलों पर प्रदेश की सत्ता का दुरुपयोग किया, कांग्रेस और लेफ्ट के विधायकों की खरीद-फरोख्त की।

adhir

अधीर रंजन ने कहा कि भाजपा उसी तरीके से प्रदेश में टीएमसी के सांसदों और विधायकों को खरीद रही थी जैसे ममता बनर्जी कांग्रेस और लेफ्ट के विधायकों को खरीद रही थीं। अगर आज भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष के नेताओं को खरीदने के लिए खरीदने के लिए जानी जाती है तो प्रदेश स्तर पर वही मुकाम टीएमसी ने भी हासिल किया है। ममता बनर्जी ने सुवेंदु अधिकारी को कई महीनों तक मेरे संसदीक्ष क्षेत्र में तैनात रखा ताकि मुझे हराया जा सके लेकिन अब वही भाजपा सुवेंदु अधिकारी की मदद से ममता बनर्जी के खिलाफ कर रही है।

जब चौधरी से पूछा गया कि क्या आगामी चुनाव में टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट साथ आ सकते हैं तो अधीर रंजन ने कहा कि यह जिम्मेदारी ममता बनर्जी की थी कि वह वह कांग्रेस व अन्य दलों के पास गठबंधन के लिए आतीं। मैंने और कांग्रेस ने कई बार ममता बनर्जी को चेताया था कि दंभ छोड़िए, लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी। प्रदेश में भाजपा की जड़े मजबूत होने के लिए अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के लिए दरवाजे खोलने के लिए ममता बनर्जी को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। ममता बनर्जी ने ही ने 1999 में भाजपे के साथ गठबंधन किया था।

भाजपा पर सांप्रदायिक पार्टी होने का आरोप लगाते हुए अधीर रंजन ने कहा कि ममता बनर्जी ने भाजपा और आरएसएस को प्रदेश में आने का रास्ता दिया। पिछले 10 साल के कार्यकाल में ममता बनर्जी ने विपक्ष को खत्म करने की हर संभव कोशिश की। प्रदेश में सीपीएम-कांग्रेस गठबंधन का मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इसपर चौधरी ने कहा कि यह हाई कमान फैसला लेगा, पार्टी के कार्यकर्ता पहले ही टीएमसी के राज्य को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+