पश्चिम बंगाल: गौ तस्करी मामले में टीएमसी नेता विनय मिश्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

पश्चिम बंगाल: गौ तस्करी मामले में टीएमसी नेता विनय मिश्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेता विनय कुमार मिश्रा के खिलाफ गौ तस्करी के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत ने विनय मिश्रा के खिलाफ ये वारंट जारी किया है। सीमा पार से गौ तस्करी के रैकेट में शामिल होने के आरोपों का सामना कर रहे विनय मिश्रा इस समय फरार हैं। उनके खिलाफ अदालत लुक आउट नोटिस भी जारी कर चुकी है।

West Bengal Arrest warrant issued against TMC leader Vinay Mishra in cattle smuggling case by Asansol CBI special court

तृणमूल युवा कांग्रेस के महासचिव विनय मिश्रा को पिछले एक महीने में कई बार केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने समत जारी पूछताछ के लिए हाजिर होनेके कहा था। आखिरी बार 19 जनवरी को विनय को समय जारी किया गया। उनके ना आने के बाद सीबीआई की टीम कोलकाता के एवेन्यू इलाके में मिश्रा के आवास पर पहुंची लेकिन वो नहीं मिले। जिसके बाद उनके नाम का वारंट जारी किया गया है। सीबीआई की एक टीम ने बशीरहाट के एक व्यापारी बारिक विश्वास के घर भी इस मामले में छापेमारी की है।

सीबीआई ने पिछले साल सितंबर में सीमापार से पशुओं की तस्करी का मामला दर्ज किचया था। तब सीबीआई ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर की थी, जिनमें सीमा सुरक्षा बल और सीमा शुल्क अधिकारियों का भी नाम था। इसी मामले की जांच में विनय मिश्रा और कई बड़े कारोबारियों का नाम सामने आया है। सीबीआई ने विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा से भी इस मामले में पूछताछ की है। विकास से सीबीआई अब तक तीन बार पूछताछ कर चुकी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+