West Bengal: बंगाल के बीरभूम के बाउल गायक के घर पहुंचें अमित शाह, सामने आया वीडियो

West Bengal: बंगाल के बीरभूम के बाउल गायक के घर पहुंचें अमित शाह, सामने आया वीडियो

नई दिल्ली। Amit Shah in West Bengal. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव( West Bengal Assembly elections 2021) का सियासी बिगुल बज चुका है। राजनीतिक पार्टियों की चहलकदमी बढ़ गई है। सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस( TMC) को सत्ता से बाहर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ( BJP) ने पूरी तैयारी कर ली है। केंद्रीय गृहमंत्री दो दिनों के दौरे पर बंगाल पहुंचे हैं, जहां उन्होंने आग मेगा रोड शो किया। रोड शो से ठीक पहले आज उन्होंने बीरभूम के बाउल गायक के घर खाना काया और संगीत का आनंद लिया। इससे पहले शनिवार को उन्होंने मिदनापुर में किसान सनातन सिंह के घर भोजन किया था।

 West Bengal: A Baul singer performed for Amit Shah in Bolpur before Road Show

रविवार को रोड शो से पहले अमित शाह ने वासुदेव बाउल के घर पहुंचें और उनके घर भोजन किया। वहीं बाउल गायकों ने अपने पारंपरिक संगीत की प्रस्तुति अमित शाह के सामने की। बाउल गायक ने अपने पारंपरिक गीत की प्रस्तृति की। अमित शाह और बीजेपी नेताओं ने बैठकर उनके संगीत का आनंद लिया। फिर अमित शाह और बीजेपी नेताओं ने बाउल गायक के घर जमीन पर बैठकर भोजन किया। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में लगभग बाउल गायकों की आबाजी 5000 से अधिक है। उनका संगीत बंगाल में काफी लोकप्रिय है। बीजेपी पश्चिम बंगाल की स्थानीय संस्कृति और उनके रीति रिवाजों के करीब पहुंचने की कोशिश कर रही है। दरअसल तृणमूल कांग्रेस बीजेपी पर लगातार बाहरी होने का आरोप मढ़ रही है। वहीं बीजेपी बंगाल की संस्कृति के नदजीकी पहुंचकर लोगों क दिल में उतरने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+