अभिनंदन के बाद अब सिद्धू ने एयर स्ट्राइक को लेकर दिया बयान, जानिए क्या कहा?
नवजोत सिंह सिद्धू ने एयर स्ट्राइक को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा?
Recommended Video

नई दिल्ली। पाकिस्तान के बालाकोट इलाके में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर अब देश के सियासी दलों के बीच घमासान छिड़ गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात की रैली में बयान दिया कि वायुसेना की एयर स्ट्राइक में 250 आतंकी मारे गए हैं, जिसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने उनके ऊपर हमला बोलते हुए एयर स्ट्राइक के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। अब इस मामले में पंजाब के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी कूद गए हैं। सिद्धू ने ट्वीट करते हुए भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक को लेकर सरकार से सवाल पूछे हैं।

'आतंकी मारने गए थे या फिर पेड़ उखाड़ने?'
एयर स्ट्राइक को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया, कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदुरप्पा, असम के मंत्री हेमंत बिश्व शर्मा और भाजपा सांसद मनोज तिवारी की खबरों को शेयर करते हुए मंगलवार को ट्वीट किया, '300 आतंकवादी मारे गए, हां या नहीं? तो क्या मकसद था? आप आतंकियों को मारने गए थे या पेड़ उखाड़ने? क्या यह केवल एक चुनावी नौटंकी थी? विदेशी दुश्मनों से जंग लड़ने के नाम पर हमारे लोगों के साथ छल हुआ है। सेना का राजनीतिकरण बंद करो, सेना उतनी ही पवित्र है, जितना पवित्र ये देश है। ऊंची दुकान फीका पकवान।' एक और ट्वीट में एक वीडियो शेयर करते हुए सिद्धू ने भाजपा के ऊपर तंज कसा, 'क्या मिलिए ऐसे लोगों से जिनकी फितरत छुपी रहे, नकली चेहरा सामने आए असली सूरत छुपी रहे।'
'भारत मां का कोई बेटा अपनों से ना बिछड़े'
आपको बता दें कि इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को अमृतसर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था, 'अगर भारत और पाकिस्तान के बीच शांति बहाल नहीं होती तो अभिनंदन जैसी घटनाएं फिर से सामने आएंगी। हम चाहते हैं भारत मां का कोई भी बेटा अपनों से ना बिछड़े। दोनों देशों के बीच आज जो तनाव का माहौल चल रहा है, अगर वो इसी तरह जारी रहा तो विंग कमांडर अभिनंदन जैसी घटनाए फिर से सामने आ सकती हैं। अगर ये तनाव जारी रहा तो दोनों देश उस रास्ते पर आगे बढ़ जाएंगे, जहां से पीछे लौटना फिर मुश्किल हो जाएगा। मैं आज भी अपनी उस बात पर कायम हूं, कि कुछ लोगों की कायराना हरकत के लिए पूरे देश या उसकी जनता को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।'

'कितने आतंकी मरे, ये गिनना हमारा काम नहीं'
वहीं, सोमवार को वायुसेना अध्यक्ष बीएस धनोआ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, 'एयर स्ट्राइक में कितने आतंकी मारे गए, ये गिनना हमारा काम नहीं, सरकार इसपर जवाब देगी। हमने पाकिस्तान के बालाकोट में अपने टारगेट को हिट किया और हमले में आतंकी ठिकाने तबाह हुए, जिससे बौखलाकर पाकिस्तान ने जवाब दिया। अगर वायुसेना के बम जंगल में गिरे होते तो पाकिस्तान का जवाब नहीं आता।' आपको बता दें कि एयर स्ट्राइक के बाद मीडियो में खबरें आईं कि भारतीय वायुसेना की कार्रवाई में 250 से 300 आतंकी मारे गए हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर कोई बयान नहीं आया। इसके बाद मामले पर राजनीति शुरू हो गई। कांग्रेस और भाजपा दोनों एक दूसरे पर सेना के नाम पर राजनीति करने के आरोप लगा रहे हैं।
-
Pakistan Energy Crisis: कराची में गैस खत्म-मुल्तान में कुछ घंटे की बिजली, शहबाज शरीफ से नहीं संभल रहा पाक -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
Hormuz Crisis: हॉर्मुज में पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! ईरान ने बीच समुद्र में खदेड़े दो पाकिस्तानी जहाज -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'












Click it and Unblock the Notifications