बिहार टॉयलेट कथा: तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को समझाया 8.5 लाख शौचालयों का हिसाब-किताब
मोतिहारी में चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह के मौके पर जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार सरकार के स्वच्छता अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में एक हफ्ते में 8 लाख पचास हजार से ज्यादा शौचालय निर्माण का काम पूरा किया गया है
नई दिल्ली। बिहार के चंपारण में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक सप्ताह में 8.5 लाख टॉयलेट बनाए गए वाले बयान पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कटाक्ष किया है। तेजस्वी ने जोड़-घटाव कर पूछा है कि फिर तो इस हिसाब से एक मिनट में 84 टॉयलेट बने। जो की झूठ के अलावा कुछ नहीं है। तेजस्वी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर झूठा आंकड़े पेश करने का आरोप लगाया है। वहीं बिहार सरकार ने भी पीएम के इस दावे को खारिज कर दिया है।

'एक सप्ताह के 168 घंटों में तकरीबन 5059 शौचालय प्रति घंटे बने'
मोतिहारी में चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह के मौके पर जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार सरकार के स्वच्छता अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में एक हफ्ते में 8 लाख पचास हजार से ज्यादा शौचालय निर्माण का काम पूरा किया गया है। तेजस्वी ने पीएम मोदी के इस बयान को लेकर ही उन पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा कि एक सप्ताह के 168 घंटों में तकरीबन 5059 शौचालय प्रति घंटे बने। अगर इन तो बिहार में हर मिनट पर 84 शौचालयों का निर्माण हुआ है, जोकि अविश्वसनीय और झूठे हैं।

बिहार सरकार ने भी पीएम मोदी के दावे को नकारा
बिहार सरकार ने भी पीएम मोदी के दावे को नकार दिया है। बिहार सरकार द्वारा संचालित लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के सीईओ बालामुरुगण डी ने बताया कि 13 मार्च से लेकर 09 अप्रैल के बीच 8.50 लाख शौचालयों का निर्माण किया गया है। बालामुरुगण डी के अनुसार बीते करीब डेढ़ बर्षों के दौरान की गई तैयारियों से ऐसा संभव हुआ। आंकड़ों के अनुसार बिहार में अभी क़रीब 86 लाख शौचालय हैं. वहीं अब भी आधे से भी कम करीब 43 फीसदी घरों में ही शौचालय उपलब्ध है।

अब तक कोई भी जिला खुले में शौच से मुक्त नहीं घोषित हुआ है
पीएम मोदी के इस दावे को आरजेडी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने झूठा और खोखला बताया है। आपको बता दें कि बिहार का कोई भी जिला अब तक खुले में शौच से मुक्त नहीं घोषित हुआ है। सरकार के दावों के मुताबिक, रोहतास जिला बिहार का पहला ऐसा जिला बनने के करीब है।
-
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications