मशहूर फैशन डिजायनर वेंडेल रॉड्रिक्स का निधन, दीपिका पादुकोण के लिए डिजाइन कर चुके थे कपड़े
गोवा। मशहूर फैशन डिजायनर वेंडेल रॉड्रिक्स का 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बुधवार को उन्होंने गोवा के अपने घर में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि रॉड्रिक्स का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। रॉड्रिक्स, बॉलीवुड की कई हस्तियों के फैशन डिजायनर रहे हैं। उनके आकस्मिक निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के उनके दोस्तों में मायूसी है और सभी ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं।
कॉस्ट्यूम म्यूजियम पर कर रहे थे काम
वेंडेल ने अपने निधन से तीन दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपने पेज पर बताया था कि किस तरह से वह गोवा में अपने कॉस्ट्यूम म्यूजियम पर काम कर रहे हैं। उन्होंने लिखा था, 'फाइनल प्लास्टरिंग पर काम जारी है।' वेंडेल रॉड्रिक्स के म्यूजियम का नाम मोडा गोवा म्यूजियम है और यह भारत का पहला कॉस्ट्यूम म्यूजियम होगा। 450 साल पुराने गोवा के एक पारंपरिक बंगले में इस म्यूजियम पर काम जारी है। साल 2014 में रॉड्रिक्स को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था।

स्मृति ईरानी ने जताया अफसोस
महिला और बाल विकास और हैंडलूम टेक्सटाइल मिनिस्टर स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर रॉड्रिक्स के निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा, 'वेंडेल रॉड्रिक्स जो कि भारत के मशहूर डिजायनर्स में से एक थे, उनके आकस्मिक निधन की खबर से हैरान हूं। उनके अपनों के लिए मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' गोवा के चीफ मिनिस्र प्रमोद सांवत ने भी ट्वीट कर वेंडल के निधन पर अफसोस जताया है। फिल्ममेकर ओनीर ने भी वेंडल की आकस्मिक मृत्यु को दिल तोड़ने वाली खबर बताया है।
मलाइका अरोड़ा को दिया मौका
वेंडेल बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज के काफी करीब थे। अनुष्का शर्मा, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन रामपाल, नेहा धूपिया, सोफी चौधरी, डायना पेंटी, ईशा गुप्ता जैसे कई एक्टर्स और मॉडल्स ने उनके निधन पर दुख जाहिर किया है। वेंडेल को मलाइका अरोड़ा के करियर को बनाने का श्रेय दिया जाता है। मलाइका उन्हें अपना सबसे करीबी दोस्त मानती थीं। दोस्त के जाने पर मलाइका ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ काम करते हुए एक फोटो शेयर की। इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, 'फैशन के मास्टर, भगवान तुम्हें शांति दे हमारे प्यारे वेंडेल। मैं पहले बैठकर खूब रोई और फिर अकेले में बैठकर तुम्हारे साथ बिताए पल और यादों को सोचकर खूब हंसीं।'
अनुष्का शर्मा ने किया याद
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी वेंडेल संग बीते दिनों की यादें ताजा कीं जब उन्होंने वेंडेल के लिए पहली बार रैंप वॉक की थी। अनुष्का ने लिखा है, 'मैं न्यूजीलैंड में वेंडेल के जाने की खबर के साथ उठी। वह फैशन के सबसे आइकॉनिक और असली डिजाइनर में से एक थे और एलजीबीटी राइट्स के चैंपियन थे। उन्होंने मुझे मुंबई में अपने फैशन वीक की शो स्टॉपर बनने का मौका दिया था। उन्हीं की वजह से मुझे सिर्फ 18 वर्ष की उम्र में में बैंगलोर से मुंबई आकर मॉडलिंग करने का आत्मविश्वास मिला था। भगवान तुम्हारी आत्मा को शान्ति दे वेंडेल।' बहुत कम लोगों को मालूम है कि वेंडेल गे राइट्स के समर्थक थे और अक्सर ऐसे मुद्दों के लिए आवाज उठाते रहते थे।

दीपिका को दिलाई उनकी पहली फिल्म
कहते हैं कि वेंडेल की वजह से ही दीपिका पादुकोण को उनकी पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' मिल सकी थी। वेंडेल ने अपनी बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा के सामने फिल्म के लिए दीपिका के नाम का प्रस्ताव रखा था। मलाइका ने फराह खान जो कि फिल्म की निर्देशक थीं, उन्हें लीड एक्ट्रेस के लिए दीपिका का नाम सुझाया था। इसके बाद जो भी हुआ वह आज इतिहास है। पहली ही फिल्म से छा जाने वाली दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई वाली एक्ट्रेस बन गई हैं।
प्रियंका चोपड़ा के ड्रेस वाला विवाद
कुछ ही दिन पहले वेंडेल रॉड्रिक्स प्रियंका चोपड़ा पर अपनी एक ट्वीट की वजह से आलोचनाओं में घिर गए थे। ग्रैमी अवॉर्ड समारोह में प्रियंका चोपड़ा ने रॉल्फ एंड रूसो का जो गाउन पहना था, उसकी वेंडेल ने खासी आलोचना की थी। वेंडेल ने अपनी एक पोस्ट में लिखा था, 'हर कॉस्ट्यूम को पहनने की एक उम्र होती है।' इसके बाद वेंडेल को काफी ट्रोल किया गया था और उन्हें सुचित्र कृष्णामूर्ति समेत कई लोगों ने प्रिंयका की आलोचना करने पर बुरा-भला कहा था। वेंडेल एक बार कान्स समारोह में खुले आम ऐश्वर्या राय के डिजाइनर को कभी कड़े शब्द कह चुके हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications