PHOTO: ईशा अंबानी के शादी में पहुंचे हिलेरी, रजनीकांत और सचिन समेत कई बड़े स्टार्स
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी में कई हस्तियां पहुंचीं। पीरामल इंडस्ट्री के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद बारात लेकर एंटीलिया पहुंचे। बारातियों का स्वागत करने के लिए ईशा के भाई अनंत अंबानी भी घोड़ी पर बैठे नजर आए। ईशा अंबानी को आशीर्वाद देने के लिए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, अभिनेता अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और आमिर खान समेत कई शख्सियतें आईं।

अंबानी परिवार के इन खुशियों भरे पलों में शामिल होने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी हिलेरी क्लिंटन भी पहुंचीं।उनका स्वागत अनिल अंबानी ने किया। अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन, बेटी श्वेता नंदा और नातिन नव्या नवेली के साथ पहुंचे।
Recommended Video

ऐश्वर्या, आराध्या और अभिषेक बच्चन बाद में पहुंचे। अभिनेता रजनीकांत, उनकी पत्नी ललिता, आमिर खान, उनकी पत्नी किरण राव, करन जौहर, आलिया भट्ट, गौरी खान, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, गीतकार प्रसून जोशी भी नजर आए।
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार। प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और सचिन तेंडुलकर पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे।
ईशा अंबानी की शादी में पहुंचीं फिल्म ऐक्ट्रेस करीना कपूर खान, शिल्पा शेट्टी और रानी मुखर्जी। महेश भूपति भी पत्नी लारा के साथ रहे मौजूद। ईशा -आनंद का वेडिंग रिसेप्शन 14 दिसंबर को मुंबई के जियो गार्डन में होगा।
शादी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जैसे कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शादी में शिरकत करने की पुष्टि की है।












Click it and Unblock the Notifications