दूल्हा-दुल्हन ने शादी के कार्ड में लिखवाया, 2019 में मोदी को वोट दें, वायरल हो रही तस्वीरें
नई दिल्ली। इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में तीन महीने से ज्यादा का वक्त बचा है लेकिन अलग-अलग तरह से चुनाव प्रचार का तरीका शुरू हो गया। वोट मांगने का एक अनोखा तरीका सामने आया है। कुछ शादी के कार्ड के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन कार्ड में मेहमानों से 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को वोट देने की अपील की गई है।

मोदी को वोट ही हमारा गिफ्ट
सूरत से शादी का एक कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शादी के कार्ड में आमंत्रित मेहमानों से आगामी 2019 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट देने की अपील की गई है। इसमें कहा गया है कि बीजेपी को आपका वोट ही हमारे लिए गिफ्ट होगा। कार्ड में सबसे नीचे की तरफ लिखा गया है 'वोट फॉर मोदी इन 2019 लोकसभा चुनाव।'

मंगलौर से भी ऐसा ही कार्ड वायरल
सूरत के जोड़े के कार्ड की तरह ही मंगलौर की भी एक वेडिंग कार्ड की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। ये कार्ड निहार और अंकिता की शादी का है। इस कार्ड में भी लगभग उसी तरह से आखिर में बीजेपी के लिए वोट की मांग की गई है। साथ ही लिखा है कि 2019 में मोदी को वोट हमारा गिफ्ट है। ये शादी फरवरी में है।
पहले भी वायरल हुए ऐसे कार्ड
शादी के कार्ड में इस तरह की अपील करने का ये कोई पहला मौका नहीं है। अपने शादी के कार्ड को अलग और खास बनाने की कोशिश में पहले भी लोग ऐसा करते रहे हैं। बीते साल दिसंबर में बेंगलुरु के एक जोड़े ने शादी के कार्ड पर पीएम मोदी की तस्वीर के साथ-साथ मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिना दीं। कार्ड के बारे में पूछने पर दूल्हा-दुल्हन ने खुद को मोदी का प्रशंसक बताया था।












Click it and Unblock the Notifications