वेबसाइट पप्पूपीडिया पर उड़ रहा राहुल गांधी का मजाक
बेंगलुरु (अजय मोहन)। इसमें कोई शक नहीं कि लोकसभा चुनाव 2014 में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच बड़ा घमासान होगा। इस घमासान में सोशल मीडिया और इंटरनेट की कितनी बड़ी भूमिका होगी, इस बात का अंदाजा आपको तमाम नेताओं पर आये दिन होने वाले ट्वीट्स से हो गया होगा। रेस काफी तेज है और रेस में एक से एक पैंतरे इस्तेमाल किये जा रहे हैं। ऐसे ही पैंतरों में एक है पप्पूपीडिया डॉट कॉम (http://www.pappupedia.com/)। जी हां यह वो वेबसाइट है, जिसे राहुल गांधी एवं कांग्रेस के विरोधियों ने तैयार की है।
सोशल मीडिया में तेजी से फैल चुकी इस वेबसाइट की डिजाइन हू-ब-हू वीकीवीडिया की तरह है। वेबसाइट पर राहुल गांधी की डीटेल्स दी गई हैं, लेकिन उनके नाम की जगह पप्पू शब्द का इस्तेमाल किया गया है। वेबसाइट पर सोनिया गांधी, राहुल और अन्य कांग्रेस नेताओं के कार्टून चस्पा किये गये हैं। साथ ही राहुल गांधी के कुछ भाषणों के वीडियो शेयर किये गये हैं। हर जगह यूपीए सरकार को कोसा गया है। साथ ही यूपीए के नेताओं के खिलाफ अजीब-अजीब टिप्पणियां की गई हैं।
इस वेबसाइट को देखने के बाद कोई भी कह सकता है कि यह करतूत किसी कांग्रेस विरोधी राजनीतिक पार्टी की ही हो सकती है, क्योंकि आम जनता के पास इतना समय नहीं और कांग्रेस व उसके सहयोगी दल ऐसा कभी करेंगे नहीं। इसमें कोई शक नहीं कि केंद्र सरकार के कानों तक यह खबर पहुंचने के बाद इस वेबसाइट पर प्रतिबंध लगा दिया जायेगा।

टॉप पर राहुल का कार्टून
वेबसाइट के टॉप पर राहुल गांधी का कार्टून लगा है, जिसका आधा भाग वीकीपीडिया के लोगों से लिया गया है।

यूपीए की सेना
कार्टून में अलीबाबा चालीस चोर से जैसा ही एक टाइटल देते हुए कांग्रेसी नेताओं की सेना बनायी गई है।

फैमिली बैकग्राउंड
वेबसाइट में फैमिली बैकग्राउंड में जवाहर लाल नेहरू से लेकर राहुल तक पूरे परिवार का ब्योरा दिया गया है।

पांचवीं पास
इस तस्वीर के माध्यम से राहुल गांधी की काबीलियत पर सवाल खड़े किये गये हैं।

दिग्विजय सिंह का भी कार्टून
इस वेबसाइट पर एक कार्टून दिखाया गया है, जिसमें राहुल और दिग्विजय बने हुए हैं।

घोटालों का राजा
वेबसाइट बनाने वाले ने इसमें राहुल गांधी को घोटालों से जमा हुए पैसों पर बैठा दिखाया है।












Click it and Unblock the Notifications